{"_id":"609bbfbd8ebc3e8d384baba7","slug":"supreme-court-judge-justice-dy-chandrachud-tests-positive-for-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ हुए कोरोना पॉजिटिव, कोविड प्रबंधन मामले पर कर रहे हैं सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ हुए कोरोना पॉजिटिव, कोविड प्रबंधन मामले पर कर रहे हैं सुनवाई
Wed, 12 May 2021 05:16 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 12 May 2021 05:16 PM IST
सार
जस्टिस चंद्रचूड़ के अलावे उनके कई स्टाफ भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वहीं कोविड प्रबंधन मामले में गुरुवार को होने वाली सुनवाई भी टल गई है।
विज्ञापन
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड प्रबंधन मामले पर सुनवाई करने वाले सुप्रीम कोर्ट के जज डीवाई चंद्रचूड़ कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जस्टिस चंद्रचूड़ के अलावा उनके कई स्टाफ भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वहीं इस मामले में गुरुवार को होने वाली सुनवाई भी टल गई है। बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के और जज भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
जानिए जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के बारे में
जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ वर्तमान में भारत के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश हैं। इससे पहले वह इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश और बॉम्बे हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में सेवा दे चुके हैं। चंद्रचूड़ 13 मई 2016 को भारत के सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किए गए थे। इनका जन्म 11 नवंबर 1959 को मराठी परिवार में हुआ था।
विज्ञापन