{"_id":"60d176117915ce545122e452","slug":"supreme-court-judge-justice-aniruddha-bose-recuses-from-hearing-pleas-in-the-narada-scam-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारदा स्टिंग मामला: न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस ने खुद को किया अलग, अब शुक्रवार को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नारदा स्टिंग मामला: न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस ने खुद को किया अलग, अब शुक्रवार को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
Tue, 22 Jun 2021 12:34 PM IST
Tanuja Yadav
राजीव सिन्हा, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव सिन्हा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:34 PM IST
सार
नारदा स्टिंग मामले में सुनवाई से पहले ही न्यायमूर्ति अनिरूद्ध बोस ने खुद को इस केस से अलग कर दिया है। अब इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारदा स्टिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस ने इस मामले से खुद को अलग कर लिया है। अब सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को होगी। इस मामले की सुनवाई अब जस्टिस विनीत शरण और जस्टिस दिनेश माहेश्वरी की पीठ करेगी। बता दें कि आज नारदा स्टिंग मामले में न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस ने खुद को अलग करने का फैसला कर लिया था।
विज्ञापन
Supreme Court judge Justice Aniruddha Bose recuses from hearing pleas in the Narada scam case pic.twitter.com/BYKI3bJ4lp
— ANI (@ANI) June 22, 2021विज्ञापन
इसके अलावा ममता बनर्जी, उनके कानून मंत्री और राज्य द्वारा दायर याचिकाओं में नारदा मामले को स्थानांतरित करने के लिए सीबीआई की याचिका में उनके हलफनामे को रिकॉर्ड पर लेने से हाईकोर्ट के इनकार को चुनौती दी गई है। जस्टिस हेमंत गुप्ता ने मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध किया है कि क्या आज इस मामले की सुनवाई के लिए एक पीठ का गठन किया जा सकता है?
विज्ञापन
नारदा स्टिंग टेप मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट से झटका लगने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने सीबीआई द्वारा 17 मई को तृणमूल कांग्रेस के चार नेताओं की गिरफ्तारी के दिन अपनी और प्रदेश के कानून मंत्री मलय घटक की भूमिका को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा हलफनामा दायर करने की इजाजत नहीं दिए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की पीठ मुख्यमंत्री, घटक और पश्चिम बंगाल द्वारा दायर अलग-अलग अपीलों पर मंगलवार को सुनवाई करती है, लेकिन इससे पहले ही न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस ने खुद को इस केस से अलग कर लिया है।