{"_id":"5ffe24298ebc3e332851b80e","slug":"supreme-court-issues-notices-to-governments-in-plea-seeking-to-declare-guru-gobind-singh-birth-anniversary-public-holiday","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु गोविंद सिंह जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग पर केंद्र व राज्यों को नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुरु गोविंद सिंह जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग पर केंद्र व राज्यों को नोटिस
Wed, 13 Jan 2021 04:05 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 13 Jan 2021 04:05 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को गुरु गोविंद सिंह जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग वाली याचिका पर केंद्र व राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया है। यह याचिका सिख संगठन अखिल भारतीय शिरोमणि सिंह सभा ने दायर की है।
विज्ञापन
याचिका में सार्वजनिक छुट्टियां घोषित करने की नीति का एकसमान कार्यान्वयन की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि राजनीतिक दलों द्वारा अपने हितों और फायदे के लिए इस नीति का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। चीफ जस्टिस एस ए बोबडे, जस्टिस ए एस बोपन्ना और जस्टिस वी रामासुब्रमण्यम की पीठ ने केंद्र व राज्यों से जवाब दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता संगठन की ओर से वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने पीठ से सुनवाई की अगली तारीख अगले हफ्ते लगाने कि मांग की ताकि इस वर्ष भी गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर सार्वजनिक छुट्टी घोषित की जा सके। 20 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई जाती है। चीफ जस्टिस ने कहा कि वह इस पर विचार करेंगे।
विज्ञापन