फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court issues notice to Centre on plea raising concerns about lumpy skin disease

SC: लंपी रोग के बारे में चिंता जताने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को किया नोटिस जारी

Tue, 01 Nov 2022 12:48 AM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 01 Nov 2022 12:48 AM IST
सार

एनजीओ आर्यावर्त महासभा फाउंडेशन ने अधिकृत वकील अरूप बनर्जी के माध्यम से पशुओं में हो रहे लंपी त्वचा रोग को लेकर एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना तैयार करने के लिए निर्देश देने की मांग की।

विज्ञापन
Supreme Court issues notice to Centre on plea raising concerns about lumpy skin disease
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : ANI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उस याचिका पर केंद्र और राज्य सरकारों से जवाब मांगा जिसमें मवेशियों में लंपी (ढेलेदार) त्वचा रोग से संबंधित एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना तैयार करने का आग्रह किया गया है।न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की पीठ ने लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) से संबंधित दो अलग-अलग याचिकाओं पर केंद्र और राज्य सरकारों से जवाब मांगा है। इनमें से एक याचिका अधिवक्ता आशुतोष बंसल ने और दूसरी पुणे स्थित गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) आर्यावर्त महासभा फाउंडेशन ने दायर की थी।

विज्ञापन


एनजीओ आर्यावर्त महासभा फाउंडेशन ने अधिकृत वकील अरूप बनर्जी के माध्यम से पशुओं में हो रहे लंपी त्वचा रोग को लेकर एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना तैयार करने के लिए निर्देश देने की मांग की।एनजीओ ने अदालत से उचित समय अवधि के अंदर मवेशियों के टीकाकरण के लिए एक कार्य योजना तैयार करने और लंपी  त्वचा रोग से मरने वाले मवेशियों को दफनाने की व्यवस्था करने का भी आग्रह किया। एनजीओ ने बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए कदम उठाने की भी मांग की।
विज्ञापन


अधिवक्ता ने तर्क दिया कि यह बीमारी मवेशियों में फैल गई है और जुलाई से अब तक इस बीमारी के कारण 75,000 से अधिक मवेशियों की मौत हो चुकी है। याचिका के अनुसार, भारत के आठ राज्यों में मवेशियों में लंपी त्वचा रोग तेजी से फैल रहा है। इसके बाद पीठ ने नोटिस जारी किया और केंद्र एवं राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश सरकार से जवाब मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि लंपी त्वचा रोग एक वायरल बीमारी है, जो मवेशियों को प्रभावित करता है। यह खून पीने वाले कीड़ों, जैसे मक्खियों और मच्छरों की कुछ प्रजातियों या प्रभावित जानवरों के संपर्क में आने से फैलता है। इस बीमारी के कारण मवेशियों की त्वचा पर गांठ बन जाता है और उसे बुखार आता है। इससे मवेशियों की मृत्यु भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed