फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court individual liberty concern High Courts Bail Plea Speedy Disposal list expeditiously

Supreme Court: 'हाईकोर्ट में जमानत याचिकाओं का तेज निपटारा करें'; निजी स्वतंत्रता पर चिंता जताकर शीर्ष अदालत

Sun, 17 Dec 2023 06:38 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 17 Dec 2023 06:38 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के उच्च न्यायालयों में लंबे समय से लंबित जमानत याचिकाओं पर चिंता जताई है। शीर्ष अदालत ने कहा कि हाईकोर्ट में याचिकाओं को जल्द सूचीबद्ध करते हुए इनका तेजी से निपटारा करना चाहिए।

विज्ञापन
Supreme Court individual liberty concern High Courts Bail Plea Speedy Disposal list expeditiously
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

देश की अदालतों में यूं तो लाखों मुकदमे लंबित हैं लेकिन जमानत याचिकाओं पर सुनवाई और उनके निपटारे में देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। शीर्ष अदालत की खंडपीठ ने कहा है कि देशभर के उच्च न्यायालयों में लंबे समय से लंबित जमानत याचिकाओं को जल्द सूचीबद्ध किया जाना चाहिए। जस्टिस सीटी रवि कुमार और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट में जमानत की याचिकाओं को जल्द सूचीबद्ध करते हुए इनका तेजी से निपटारा करना चाहिए।
विज्ञापन


धोखाधड़ी के मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा, शीर्ष अदालत पहले भी स्पष्ट कर चुकी है कि जमानत याचिका या अग्रिम जमानत की अपील 'निजी स्वतंत्रता' से जुड़ा मुद्दा है। ऐसे में इन मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सूचीबद्ध करना चाहिए। अदालत ने हाईकोर्ट में जमानत याचिकाओं पर जल्दी सुनवाई और तेजी से निपटाने का आह्वान करते हुए कहा, सभी उच्च न्यायालयों के रजिस्ट्रार जनरल को आदेश की प्रति मुहैया कराई जाएगी। 11 दिसंबर को पारित आदेश में शीर्ष अदालत ने कहा कि देशभर के हाईकोर्ट में शीर्ष अदालत के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ताओं के मामले पर शीर्ष अदालत की खंडपीठ ने कहा, उच्चतम न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद जमानत के मामलों का तेजी से निपटारा नहीं किया जा रहा है। पीठ ने कहा कि बीते छह दिसंबर, 2023 को हाईकोर्ट में मामला सूचीबद्ध था। अदालत ने याचिकाकर्ता की दलीलों को सुनने के बाद मामले में केस डायरी पेश करने का निर्देश दिया। इस आदेश के साथ मुकदमे को एडमिट कर लिया गया और सुनवाई की अगली तारीख तय नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, इस मामले को हाईकोर्ट में क्रोनोलॉजी के मुताबिक सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया गया। ऐसे हालात में मामले में अगली सुनवाई कब होगी, इसका केवल अनुमान ही लगाया जा सकता है। शीर्ष अदालत ने कहा, उन्हें यह आदेश पारित करने में कोई संकोच नहीं है कि जमानत या अग्रिम जमानत के मामले में पारित 'ऐसे आदेशों' के कारण याचिका के निपटारे में देरी होने की पूरी गुंजाइश है। इन आदेशों के कारण 'नागरिक की निजी स्वतंत्रता' पर भी चोट पहुंचती है। 


निजी स्वतंत्रता को बेहद अहम बताते हुए शीर्ष अदालत ने कहा कि अदालतों में ऐसे मामलों का तेजी से निपटारा होना चाहिए। इसके लिए जल्द से जल्द सुनवाई की जानी चाहिए। अदालत ने चिंता जताई कि सुप्रीम कोर्ट कई बार निजी स्वतंत्रता को प्राथमिकता देने संबंधी आदेश पारित कर चुका है, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। अदालत ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की एकल पीठ को अग्रिम जमानत याचिका को चार हफ्तों के भीतर निपटाने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed