{"_id":"61d334277fe4f37b72183a8d","slug":"supreme-court-help-the-courts-deliver-justice-by-conducting-a-fair-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट: सीबीआई सब इंस्पेक्टर प्रशिक्षुओं को नसीहत, निष्पक्ष जांच कर अदालतों को न्याय देने में मदद करें ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट: सीबीआई सब इंस्पेक्टर प्रशिक्षुओं को नसीहत, निष्पक्ष जांच कर अदालतों को न्याय देने में मदद करें
Mon, 03 Jan 2022 11:06 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:06 PM IST
सार
जस्टिस माहेश्वरी ने कहा, जितना ज्यादा भरोसा आप पर होगा उतनी ही आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। आज जांच में अफसरों के सामने कई चुनौतियां होती हैं।
विज्ञापन
supreme court
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीबीआई के सब इंस्पेक्टर प्रशिक्षुओं को सुप्रीम कोर्ट के जज दिनेश माहेश्वरी ने सोमवार को निष्पक्षता से जांच करते हुए अदालतों को न्याय देने में मदद करने की नसीहत दी। 24वें अलंकरण समारोह में जस्टिस माहेश्वरी ने कहा, सीबीआई एक ऐसी प्रतिष्ठित एजेंसी बन गई है जिस पर आम जनता से लेकर शीर्ष अदालत तक भरोसा करते हैं। उसकी इस प्रतिष्ठा को कायम रखना आप की जिम्मेदारी है। सोमवार को 37 सब इंस्पेक्टर सीबीआई अकादमी से पास हुए।
विज्ञापन
जस्टिस माहेश्वरी ने कहा, जितना ज्यादा भरोसा आप पर होगा उतनी ही आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। आज जांच में अफसरों के सामने कई चुनौतियां होती हैं। युवा अफसरों को निरंतर अपनी समझ को बढ़ाते रहना होगा। यह आगे बहुत उपयोगी होगा। जब भी अदालतों को किसी मामले में अधिक पुष्ट साक्ष्य की जरूरत महसूस होती हे सबसे पहले सीबीआई पर भरोसा किया जाता है। जस्टिस माहेश्वरी ने युवा अफसरों से अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ अदा करने की सीख दी।
विज्ञापन