{"_id":"5f5146fe8ebc3e54a05064b8","slug":"supreme-court-hearing-on-jee-neet-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट, जेईई परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, कई राज्य कर रहे हैं विरोध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नीट, जेईई परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, कई राज्य कर रहे हैं विरोध
Fri, 04 Sep 2020 01:12 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 04 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीट और जेईई परीक्षाओं के खिलाफ छह गैर भाजपा शासित राज्यों के मंत्रियों की ओर से दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। इन याचिकाओं में शीर्ष अदालत से अपने पिछले आदेश पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया गया है।
कोरोना संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट ने 17 अगस्त को नीट और जेईई की मुख्य परीक्षाएं आयोजित करने की मंजूरी प्रदान की थी, जिसका गैर भाजपा शासित राज्य कड़ा विरोध कर रहे हैं। इन राज्यों का कहना है कि कोरोना महामारी के बीच देशभर में जेईई और नीट की परीक्षाएं आयोजित कर छात्रों के जीवन को खतरे में नहीं डाला जा सकता है।
परीक्षाएं कराए जाने का विरोध कर रहे राज्यों के मंत्रियों का दावा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश में छात्रों के ‘जीवन के अधिकार’ की अनदेखी की गई। 13 सितंबर को नीट की परीक्षाएं आयोजित होनी है, जिसमें लाखों छात्र शामिल होंगे। वहीं, जेईई की मुख्य परीक्षाएं 1 से 6 सितंबर के बीच होनी है।