फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court hearing on Delhi Government petition against Delhi Services Ordinance 2023

SC: दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण संबंधी अध्यादेश के खिलाफ सुनवाई आज, आप सरकार ने दी है चुनौती

Mon, 10 Jul 2023 06:54 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 10 Jul 2023 06:54 AM IST
सार

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ केंद्र के अध्यादेश की सांविधानिकता को चुनौती देने वाली आप सरकार की याचिका पर सुनवाई कर सकती है।

विज्ञापन
Supreme Court hearing on Delhi Government petition against Delhi Services Ordinance 2023
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social Media

विस्तार

राजधानी दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण संबंधी अध्यादेश की सांविधानिकता पर चुनौती देने वाली आप सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ व जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ सुनवाई कर सकती है। 19 मई को केंद्र ने दिल्ली में ग्रुप-ए अफसरों के स्थानांतरण व पोस्टिंग के लिए प्राधिकरण बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश, 2023 लागू किया था।
विज्ञापन


बारिश के कारण वकील गैरहाजिर रहे तो प्रतिकूल आदेश नहीं : सीजेआई
उधर, सोमवार को भारी बारिश और जलभराव के कारण यदि वकील सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से गैरहाजिर रहे तो शीर्ष कोर्ट कोई विपरीत आदेश नहीं पारित करेगा। यह निर्देश चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन और सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन के अनुरोध पर दिया। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने कहा, राजधानी में भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए चीफ जस्टिस से किए गए अनुरोध के बाद उन्होंने आश्वस्त किया कि वह व्यक्तिगत रूप से सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों से कहेंगे कि बारिश के कारण 10 जुलाई को वकीलों की अनुपस्थिति के कारण कोई प्रतिकूल आदेश न पारित करें।
विज्ञापन


जस्टिस कोशी को तेलंगाना भेजे जाने की सिफारिश
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस पी सैम कोशी को तेलंगाना हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने की सिफारिश की है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 5 जुलाई को जस्टिस कोशी को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने की सिफारिश की थी। हालांकि, रविवार को कॉलेजियम ने उन्हें तेलंगाना भेजने का प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed