फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court hearing of Congress petition challenging Karnataka Governor decision to invite Bjp 

हैदराबाद पहुंचे कांग्रेस-जदएस के विधायक, कर्नाटक में अब ये हैं संभावनाएं

Fri, 18 May 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 18 May 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court hearing of Congress petition challenging Karnataka Governor decision to invite Bjp 

कांग्रेस-जदएस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ आज फिर से सुनवाई करेगी। वहीं सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस-जेडीएस के विधायक हैदराबाद पहुंच चुके हैं। तमाम विधायक हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल पहुंचे हैं।

विज्ञापन


उधर, कर्नाटक में भाजपा सरकार बचाने में तो कांग्रेस-जदएस सरकार को गिराने के खेल में लग गई है। बहुमत से 8 सीट दूर भाजपा को सरकार बचाने के लिए हर हाल में विपक्ष के 16 विधायकों की बलि की जरूरत होगी। पार्टी इन विधायकों के इस्तीफे करा कर या मतदान के दौरान अनुपस्थित रहने के लिए मना कर ही सरकार बचा सकती है।
विज्ञापन


दूसरी ओर कांग्रेस और जदएस ने अपने विधायकों को एक रिजॉर्ट में बंद कर लिया है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के 4 विधायक गायब हैं। हालांकि एक निर्दलीय विधायक ने पाला बदल कर एक बार फिर से जदएस-कांग्रेस गठबंधन का दामन थाम लिया है। जबकि भाजपा का दावा है कि करीब डेढ़ दर्जन विपक्षी विधायक उसके संपर्क में हैं, इनमें से ज्यादातर लिंगायत बिरादरी के हैं। लेकिन अब आगे क्या होगा। अब सबकी नजर सुप्रीम कोर्ट पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1. 
अटॉर्नी जनरल को 48 घंटे में वो दो पत्र कोर्ट में पेश करने होंगे, जो नवनियुक्त सीएम येदियुरप्पा ने राज्यपाल को सौंपे थे। उन्हें ये पत्र गवर्नर से लेकर सुबह 10.30 बजे कोर्ट में जमा करने होंगे।
कारण ---
15 मई और 16 मई को लिखे गए ये पत्र ही राज्यपाल के न्योते का आधार  हैं। 16 मई का पत्र सौंपने के बाद येदियुरप्पा को सरकार बनाने के लिए बुलाया गया और शपथ के लिए 17 मई का दिन तय हुआ।

2. कांग्रेस-जदएस की याचिका पर सुनवाई करने वाली जस्टिस एके सीकरी की अगुवाई वाली पीठ इन पत्रों की सामग्री को देखना चाहती है। 
कारण ---
अदालत यह देखना चाहती है कि क्या येदियुरप्पा की ओर से सौंपे गए पत्रों में राज्यपाल को वह पर्याप्त सामग्री दी गई जिससे उन्हें लगा कि सरकार बनाने के लिए वही सबसे बेहतर विकल्प होंगे, न कि कांग्रेस-जदएस का चुनाव बाद बना गठजोड़।
3.
याची की ओर से कोर्ट में पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी का कहना था कि राज्यपाल ने येदियुरप्पा को सदन में बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय कैसे दे दिया।
कारण ---
सिंघवी के अनुसार, येदियुरप्पा ने बहुमत साबित करने के लिए महज सात दिन का समय मांगा था लेकिन राज्यपाल ने उदारता दिखाते हुए उन्हें 15 दिन का समय दे दिया। यह समय भाजपा को बहुमत का आंकड़े का जुगाड़ने के लिए खरीद-फरोख्त करने को दिया गया। 

4.
प्रबल संभावना है कि कोर्ट सदन में शक्ति परीक्षण का समय घटा दे। सबसे बड़े दल को बहुमत साबित करने दे। भाजपा के विधानसभा में 104 तथा कांग्रेस-जदएस के मिलाकर 117 विधायक हैं। यह बहुमत के आंकड़े से ज्यादा बैठते हैं।
कारण ---
अगर शक्ति परीक्षण के बाद, येदियुरप्पा बहुमत साबित करने में नाकाम रहते हैं, तो राज्यपाल के लिए कांग्रेस-जदएस को सरकार गठन करने के लिए बुलाना आवश्यक हो जाएगा।
5.
1988 की सरकारिया आयोग की रिपोर्ट कहती है कि अगर विधानसभा में सबसे बड़ा दल बहुमत साबित करने में नाकाम रहता है तो चुनाव के बाद बनने वाले गठजोड़ को सरकार बनाने के लिए बुलाया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कई मामलों में इस फार्मूले को अपनाया है।
कारण --
सिंघवी ने पूछा, क्या कर्नाटक के राज्यपाल ने सरकारिया आयोग कि इस बात को ध्यान में रखा कि सबसे बड़े दल को चुनाव बाद बनने वाला गठजोड़ पर वरीयता देने के लिए अन्य दलों और निर्दलीयों का समर्थन होना चाहिए।

कोर्ट में चली लड़ाई

इससे पहले,  येदियुरप्पा शपथ लेने से रोकने के लिए कांग्रेस और जदएस ने बुधवार को रात 10 बजे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। बुधवार देर रात से बृहस्पतिवार सुबह लगभग छह बजे तक चली सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने राज्यपाल के फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया, लेकिन भाजपा से कहा कि वह सरकार बनाने के दावे के साथ राज्यपाल को दिए गए पत्र को पेश करें। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि येदियुरप्पा का कुर्सी पर बने रहना उसके फैसले पर निर्भर करेगा। इसके बाद सुनवाई शुक्रवार सुबह दस बजे के लिए टाल दी गई।

ऐसे में बीजेपी की पहुंच से अपने विधायकों को दूर करने के लिए कांग्रेस-जेडीएस भी पूरी तरह तैयार हैं। यही वजह है कि दोनों पार्टियों ने अपने विधायकों को आखिरकार हैदराबाद ले जाने का फैसला किया और गुरुवार देर रात उन्हें वहां शिफ्ट कर दिया है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस विधायक हैदराबाद के लिए निकले हैं। लेकिन अभी भी दो कांग्रेस विधायक राजशेखर पाटिल, प्रताप गौड़ पाटिल पार्टी के संपर्क में नहीं हैं। हालांकि, कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि मैसूर क्षेत्र के कुछ बीजेपी विधायक उनके संपर्क में हैं।


एक तरफ कांग्रेस विधायकों ने रिजॉर्ट छोड़ा तो वहीं जेडीएस विधायकों ने अपना होटल भी छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि कुछ विधायक कोच्चि जा सकते हैं तो कुछ विधायक हैदराबाद भी जा सकते हैं।

बहुमत का गणित

कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा को 104 सीटें मिली हैं, जबकि बहुमत साबित करने के लिए उसे 112 सदस्यों की दरकार है यानी उसे आठ वोटों का टोटा है।

- जादुई संख्या हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने एंग्लो इंडियन समुदाय से एक सदस्य का मनोनयन करने का फैसला किया, जिसके खिलाफ कांग्रेस-जदएस सुप्रीम कोर्ट चले गए।
- आनंद सिंह समेत कांग्रेस के तीन विधायकों का अता-पता नहीं है। जबकि रिजॉर्ट में रह रहे उसके एक विधायक की तबियत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल पहुंचाना पड़ा। जदएस के भी दो विधायक गायब हैं। इन सभी पर भाजपा की नजर रहेगी।

- इसके अलावा भाजपा की रणनीति कांग्रेस और जदएस के लिंगायत विधायकों को विश्वास मत हासिल करने के दिन सदन की कार्यवाही से दूर रहने के लिए मना लिया जाए। इससे बहुमत का आंकड़ा घट जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed