ममता की 'मीम' वायरल करने वाली प्रियंका शर्मा को मिली जमानत, तत्काल रिहाई के आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विवादित फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने की वजह से गिरफ्तार हुईं भाजपा युवा विंग की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। आपत्तिजनक मीम पोस्ट करने वाली प्रियंका को कोर्ट ने पहले लिखित में माफीनामा देने को कहा।
बाद में सुप्रीम कोर्ट ने प्रियंका के वकील एनके कौल को वापस बुलाया। कोर्ट ने अपने आदेश में बदलाव करते हुए माफी की शर्त को रद्द कर दिया। अब प्रियंका को तुरंत जेल से रिहा किया जाएगा।
बेटी को जमानत मिलने पर मां ने खुशी जाहिर की है। प्रियंका की मां राजकुमारी शर्मा ने कहा कि बता नहीं सकतीं कि मैं कितनी खुश हूं। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी के घर लौटने का इंतजार कर रही हैं।
#WATCH Family of BJP youth wing worker Priyanka Sharma who has been granted conditional bail by SC celebrates the decision. Priyanka Sharma was arrested for posting an objectionable picture of West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee on social media. pic.twitter.com/vH9zil0KaJ
— ANI (@ANI) May 14, 2019
बता दें कि प्रियंका शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया था। न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की खंडपीठ ने कहा था कि मंगलवार को यानि आज भाजपा युवा विंग की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा की जमानत याचिका पर सुनवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि प्रियंका ने ट्विटर पर ममता बनर्जी की एक फोटोशॉप्ड तस्वीर शेयर की थी। यह फोटो असल में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के मेट गाला लुक को फोटोशॉप करके बनाई गई थी। शुक्रवार को पुलिस के रिपोर्ट दर्ज करने के बाद प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया गया था।