फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court given the charge HC judge SN Dhingra to probe 1984 anti Sikh riot case

दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस एसएन ढींगरा करेंगे 1984 सिख विरोधी दंगों की जांच

Fri, 12 Jan 2018 02:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court given the charge HC judge SN Dhingra to probe 1984 anti Sikh riot case
Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने 1984 के सिख दंगों से जुड़े 186 मामलों की फिर से जांच का जिम्मा दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश शिव नारायण ढींगरा को सौंपा है। ढींगरा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। 

विज्ञापन


हिमाचल कैडर के 2006 बैच के आईपीएस अभिषेक दुलर और सेवानिवृत्त आईपीएस राजदीप सिंह भी एसआईटी का हिस्सा होंगे। शीर्ष अदालत ने दो माह में स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन


चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने गृह मंत्रालय और याचिकाकर्ताओं के वकील जीएस कहलों द्वारा एसआईटी के लिए सुझाए गए नामों को हरी झंडी दे दी। बुधवार को पीठ ने सिख दंगा मामलों की दोबारा जांच का निर्णय लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले आईपीएस अधिकारी प्रमोद अस्थाना की अध्यक्षता वाली एसआईटी ने इन मामलों को बंद करने का निर्णय लिया था। जस्टिस ढींगरा रॉबर्ट वाड्रा जमीन विवाद की जांच करने के साथ अफजल गुरु को फांसी की सजा सुना चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed