फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court gave permission to bring Cheetah from Africa

90 साल बाद भारत के जंगलों में फिर फर्राटा भरेगा चीता, मिली अफ्रीका से मंगाने की इजाजत

Wed, 29 Jan 2020 03:51 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 29 Jan 2020 03:51 AM IST
सार

  • सुप्रीम कोर्ट ने दी अफ्रीका से मंगाने की इजाजत, उपयुक्त अभयारण्य में रखा जाएगा
  • दावा किया जाता है कि देश में आखिरी बार चीता 1930 के दशक में देखा गया था
  • राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने कोर्ट से नामीबिया से चीते मंगाने की अपील की थी
  • सा 1947 में छत्तीसगढ़ के कोरिया इलाके में भारत का आखिरी चीता मारा गया था
  • चीता अकेला जंगली जानवर है, जो भारत सरकार के दस्तावेज में विलुप्त घोषित है

विज्ञापन
Supreme Court gave permission to bring Cheetah from Africa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

भारत में करीब 90 साल बाद फिर से चीता को बसाए जाने की उम्मीद जगी है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को विलुप्त हो चुके दुर्लभ चीते को देश में अफ्रीका से मंगाने की इजाजत केंद्र सरकार को दे दी। ऐसा दावा किया जाता है कि देश में आखिरी बार चीता 1930 के दशक में देखा गया था। दरअसल, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका देकर गुहार लगाई थी कि नामीबिया से अफ्रीकी चीते को मंगाने की इजाजत दी जाए। इसके तहत चीते को वहां से लाकर देश के किसी उपयुक्त अभयारण्य में रखा जाएगा।

विज्ञापन


चीफ जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट इस प्रोजेक्ट की निगरानी करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फैसला लेने के लिए पूर्व वन्यजीव निदेशक रंजीत सिंह, वन्यजीव महानिदेशक धनंजय मोहन और पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के डीआईजी (वन्यजीव) की तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है। यह समिति प्रत्येक चार महीने में पीठ को रिपोर्ट देगी। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि अफ्रीकी चीते को भारत लाने से पहले उचित सर्वे किया जाएगा और उसे लाने का फैसला एनटीसीए पर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि विशेषज्ञ समिति के मार्गदर्शन में एनटीसीए देश में चीते को रखने के लिए सर्वोत्तम ठिकाने का सर्वे करेगा। सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अफ्रीकी चीते को प्रयोग के तौर पर देश में लाकर आकलन किया जाएगा कि वह भारतीय वातावरण के अनुकूल रह सकता है या नहीं। चीते को संभवत: मध्य प्रदेश के नौरादेही वन्यजीव अभयारण्य में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में मारा गया था आखिरी चीता

छत्तीसगढ़ का कोरिया वह इलाका है, जहां आखिरी चीता मारा गया था। बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी के दस्तावेज के अनुसार भारत में बचे अंतिम तीन चीतों को 1947 में कोरिया के रामगढ़ गांव के जंगल के पास महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव ने मार गिराया था। सिंहदेव के निजी सचिव ने ही महाराज की तस्वीर के साथ पूरी जानकारी बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी को भेजी थी।

सरकार ने 1952 में चीता को विलुप्त प्रजाति घोषित किया था

चीता अकेला जंगली जानवर है, जिसे भारत सरकार के दस्तावेज में विलुप्त घोषित किया गया है। हालांकि मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कई सरकारों में मंत्री रहे रामानुज प्रताप सिंहदेव के बेटे रामचंद्र सिंहदेव इस तथ्य से सहमत नहीं हैं कि कोरिया में एक साथ मारे गए तीनों चीते, देश के आखिरी चीते थे। उन्होंने कहा कि जिस इलाके में अंतिम तीन चीते को मारे जाने की बात कही जाती है, लेकिन उसी इलाके में दो साल बाद उन्होंने खुद चीता देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed