{"_id":"60e641828ebc3e31d93ed9b3","slug":"supreme-court-decision-on-summoning-vp-of-facebook-india-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगा मामला: फेसबुक इंडिया के वीपी को समन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगा मामला: फेसबुक इंडिया के वीपी को समन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज
Thu, 08 Jul 2021 05:36 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 08 Jul 2021 05:36 AM IST
सार
दिल्ली विधानसभा की शांति और सौहार्द कमेटी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगे के मामले में फेसबुक को कमेटी के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया था।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट फेसबुक इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंधन निदेशक अजीत मोहन और अन्य की ओर से दिल्ली विधानसभा की शांति कमेटी की ओर से जारी समन को चुनौती देने वाली याचिका पर बृहस्पतिवार को फैसला सुनाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा की शांति और सौहार्द कमेटी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगे के मामले में फेसबुक को कमेटी के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया था।
जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और हृषिकेश रॉय की पीठ ने 24 फरवरी को इस पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।