फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court created history in lockdown period, Online hearing of 7144 cases in 57 days

सुप्रीम कोर्ट ने लॉकडाउन में रचा इतिहास, 57 दिनों में की 7144 मामलों की ऑनलाइन सुनवाई

Mon, 22 Jun 2020 12:30 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 22 Jun 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court created history in lockdown period, Online hearing of 7144 cases in 57 days
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

कोरोना वायरस के चलते देश में लगाए गए लॉकडाउन में सुप्रीम कोर्ट ने इतिहास रच दिया है। लॉकडाउन में सामाजिक दूरी के पालन और कोर्ट में स्टाफ की सीमित उपलब्धता की दिक्कत को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने खुली अदालत में सुनवाई नहीं की। लेकिन न्याय व्यवस्था को जारी रखने के लिए जरूरी मामलों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की।  इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने 57 दिन की वर्चुअल सुनवाई पूरी कर चुका है। जिसमें अब तक कुल 7,144 मामलों की सुनवाई की जा चुकी है।

विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इतनी संख्या में इन मामलों की सुनवाई करके सुप्रीम कोर्ट एक मील का पत्थर साबित कर चुका है। इसलिए 57 दिनों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुप्रीम कोर्ट के जजों की कुल 618 बेंच ने 6,994 मामलों की सुनवाई की। इनमें पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई भी शामिल है। इसके अलावा 150 मामलों की सुनवाई रजिस्ट्रार कोर्ट द्वारा की गई। इस अवधि के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने 672 मामलों में फैसले सुनाए इनमें 134 मुख्य मामलों और 538 जुड़े हुए मामलों में फैसले सुनाए।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने अपनी सुनवाई में दिल्ली के हर कोने से वकीलों के आसानी से शामिल होने के लिए दिल्ली की सभी जिला अदालतों में वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम की व्यवस्था की ताकि वकीलों को सुप्रीम कोर्ट में बनाए गए वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम तक में आना पड़े। अभी देश में कोरोना संकट जारी है इसलिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई वीडियो कांफ्रेंस के जरिए फिलहाल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा: आज सुप्रीम कोर्ट करेगा विचार
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पर रोक के सुप्रीम कोर्ट के फैसले में संशोधन की मांग को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज विचार करेगा। जस्टिस एस रविंद्र भट्ट चेंबर में इन पर विचार करेंगे। सुप्रीम कोर्ट में चार याचिका दायर की गईं जिनमें से एक याचिका मुस्लिम युवक की भी है। यह रथयात्रा 23 जून यानी मंगलवार से शुरू होनी थी। याचिकाओं में कहा गया है कि जगन्नाथ यात्रा को केवल पुरी मैं निकालने की इजाजत मिले। 

याचिका में कहा गया है कि रथ यात्रा सदियों पुरानी परंपरा है जिसमें करोड़ों लोगों की आस्था है। मांग की गई है कि पुरी की मुख्य रथयात्रा को अनुमति दें। आग्रह किया गया है कि यात्रा निकालने और पूजा के लिए केवल 500-600 लोगों को इजाजत मिले। जो कोरोना संकट के मद्देनजर बचाव संबंधी गाइडलाइन और आपसी दूरी का पूरा ध्यान रखेंगे।

तबलीगी जमात से जुड़े विदेशी नागरिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
तबलीगी जमात से जुड़े विदेशी नागरिक सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। सुप्रीम कोर्ट में विभिन्न देशों के विदेशियों को ब्लैक लिस्ट करने के गृह मंत्रालय के विदेश योग फैसले को चुनौती दी है। 7 विदेशी नागरिकों ने गृह मंत्रालय के इस कदम को असंवैधानिक बताते हुए चुनौती दी है। याचिका में कहा गया है कि केंद्र सरकार का यह फैसला असंवैधानिक है। क्योंकि ब्लैक लिस्ट करने से पहले न तो उनको नोटिस दिया गया और न ही उनका पक्ष सुना गया है। 


दरअसल, दो अप्रैल को प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने 35 देशों के 960 विदेशियों को ब्लैक लिस्ट करने के सरकार के फैसले की सूचना दी थी जो भारत में मौजूद थे। साथ ही ऐसे विदेशी नागरिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ दिल्ली पुलिस आयुक्त को आदेश जारी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed