{"_id":"6043706c4327a01aa434936c","slug":"supreme-court-courts-should-hear-both-in-direct-and-online-mode-petition-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट : अदालतों में प्रत्यक्ष व ऑनलाइन दोनों तरीकों से सुनवाई हो, जनहित याचिका दायर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट : अदालतों में प्रत्यक्ष व ऑनलाइन दोनों तरीकों से सुनवाई हो, जनहित याचिका दायर
Sat, 06 Mar 2021 05:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 06 Mar 2021 05:37 PM IST
सार
देश की अधिकतर अदालतों में लॉकडाउन के बाद से प्रत्यक्ष सुनवाई की बजाए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही सुनवाई हो रही है। पक्षकार व वकील अब ऑनलाइन के साथ ही प्रत्यक्ष सुनवाई भी बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर की सभी अदालतों और अधिकरणों में मुकदमों की वर्तमान में जारी ऑनलाइन सुनवाई के साथ ही प्रत्यक्ष तरीके से सुनवाई बहाल करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इसमें शीर्ष कोर्ट से अदालतों में प्रत्यक्ष सुनवाई बहाल करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
एक साल से हो रही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई
बता दें, कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के कारण पिछले वर्ष मार्च से शीर्ष अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मामलों की सुनवाई हो रही है। निकाय तथा वकील लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि मामलों की प्रत्यक्ष तरीके से सुनवाई तत्काल शुरू की जाए।
विज्ञापन
वादी व वकील तय करें तरीका
अब इसे लेकर अधिवक्ता एम एल शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इस नई जनहित याचिका में दोनों तरीकों से सुनवाई करने का अनुरोध किया गया है। इसमें कहा गया है कि सुनवाई का विकल्प वादी और वकील चुनने के लिए स्वतंत्र हों।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया है कि न्याय हित में देश भर में न्यायिक प्रक्रिया के लिए वीडियो तंत्र मुहैया कराने की खातिर राज्य को निर्देश दें। इसमें यह भी कहा गया है कि वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए होने वाली सुनवाई और न्यायिक रिकॉर्ड के लिए पेपर रहित ई-फाइलिंग से लोगों की जिंदगी बचेगी क्योंकि कागज को भी संक्रमण का वाहक पाया गया है।