फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court constituted a National Task Force assess, recommend the need and distribution of oxygen for the entire country

बड़ा फैसला: सुप्रीम कोर्ट ने गठित की राष्ट्रीय टास्क फोर्स, ऑक्सीजन के वितरण-मांग पर रखेगी नजर

Sat, 08 May 2021 07:03 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 08 May 2021 07:03 PM IST
सार

सर्वोच्च न्यायालय ने शनिवार को पूरे देश में मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता और वितरण के आंकलन के लिए एक 12 सदस्यीय टास्क फोर्स का गठन किया है। यह टास्क फोर्स वैज्ञानिक, तार्किक और समानता के आधार पर आकलन करेगी और अपनी सिफारिश अदालत को सौंपेगी। 

विज्ञापन
Supreme Court constituted a National Task Force assess, recommend the need and distribution of oxygen for the entire country
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : social media

विस्तार

देश इस समय कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है। संक्रमण की तेज दर के साथ देश में ऑक्सीजन की कमी ने स्थिति और गंभीर कर दी है। देश में ऑक्सीजन की मांग और वितरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को बड़ा फैसला लिया। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने अपने आदेश में एक सदस्यीय राष्ट्रीय टास्क फोर्स गठित करने का आदेश दिया है। यह टास्क फोर्स पूरे देश में ऑक्सीजन की जरूरत और वितरण का आकलन और सिफारिश करने का काम करेगी।

विज्ञापन


बता दें कि यह टास्क फोर्स कोविड के इलाज के लिए जरूरी दवाओं की समान व उचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सुझाव भी देगी और महामारी के चलते पैदा हुए अन्य मुद्दों के समाधान पर भी सुझाव देगी। सूत्रों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने टास्क फोर्स के सभी सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से बात की है। माना जा रहा है कि एक सप्ताह के अंदर यह टास्क फोर्स काम शुरू कर देगी। टास्क फोर्स अपनी रिपोर्ट केंद्र और अदालत के पास जमा करेगी लेकिन इसकी सिफारिशें सीधे सुप्रीम कोर्ट को भेजी जाएंगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह जरूरी सहायता उपलब्ध कराए और कहा है कि सभी हिस्सेदार (राज्य सरकार से लेकर अस्पतालों तक) हर हालत में सहयोग करें। इस टास्क फोर्स की शुरुआती अवधि छह महीने निर्धारित की गई है। इसकी अगुवाई पश्चिम बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के पूर्व वाइस चांसलर डॉ. भाबातोष बिस्वास करेंगे। उनके साथ इस टास्क फोर्स में गुरुग्राम में स्थित मेदांता अस्पताल के चेयरपर्सन और प्रबंध निदेशक डॉ. नरेश त्रेहान को भी जगह दी गई है। 

जानिए कौन कौन है इस टास्क फोर्स का हिस्सा

  1. डॉ. भाबातोष बिस्वास, पूर्व वाइस चांसलर, पश्चिम बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज।
  2. डॉ. देवेंदर सिंह राणा, चेयरपर्सन, बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट, सर गंगाराम अस्पताल, दिल्ली।
  3. डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी, चेयरपर्सन और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, नारायणा हेल्थकेयर, बंगलूरू।
  4. डॉ. गगनदीप कांग, प्रोफेसर, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर, तमिलनाडु।
  5. डॉ. जेवी पीटर, डायरेक्टर, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, सवेल्लोर, तमिलनाडु।
  6. डॉ. नरेश त्रेहान, चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर, मेदांता हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम।
  7. डॉ. राहुल पंडित, डायरेक्टर, क्रिकिकल केयर मेडिसिन एंड आईसीयू, फोर्टिस हॉस्पिटल, मुलुंड एवं कल्याण (महाराष्ट्र)।
  8. डॉ. डॉ. सौमित्र रावत, चेयरमैन एवं हेड, डिपार्टमेंड ऑफ सर्जिकल गैस्ट्रोएन्टरोलॉजी एंड लिवर ट्रांसप्लांट, सर गंगाराम अस्पताल, दिल्ली।
  9. डॉ. शिव कुमार सरीन, सीनियर प्रोफेसर एंड हेड ऑफ डिपार्टमेंट ऑफ हेपटोलॉजी, डायरेक्टर, इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंस, दिल्ली।
  10. डॉ. झरीर एफ उदवादिया, कन्सल्टेंट चेस्ट फिजीशियन, हिंदुजा हॉस्पिटल, ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल एंड पारसी जनरल हॉस्पिटल, मुंबई।
  11. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव।
  12. टास्क फोर्स का कन्वेनर, जो एक सदस्य भी होगा, केंद्र सरकार के लिए टास्क फोर्स का कैबिनेट सचिव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed