{"_id":"5da8f6e28ebc3e93c202ce32","slug":"supreme-court-collegium-recommends-transfer-of-judge-who-questions-judiciary","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की न्यायपालिका पर सवाल उठाने वाले जज के तबादले की सिफारिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की न्यायपालिका पर सवाल उठाने वाले जज के तबादले की सिफारिश
Fri, 18 Oct 2019 04:50 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 18 Oct 2019 04:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने आदेश में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को उजागर कर चर्चा में आए पटना हाईकोर्ट के जज राकेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ट्रांसफर करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भी मद्रास हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 15 अक्तूबर को हुई बैठक में यह फैसला किया गया। 28 अगस्त को जस्टिस राकेश कुमार ने अपने एक आदेश में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार होने की बात कही थी। इतना ही नहीं जस्टिस कुमार ने अपने आदेश की प्रति को सीजेआई और कॉलेजियम के पास भेजने का भी निर्देश दिया था।
विज्ञापन
हालांकि बाद में हाईकोर्ट की 11 सदस्यीय पीठ ने जस्टिस कुमार के फैसले को निरस्त कर दिया था। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायिक अधिकारी वानलुरा दियांगदोह को मेघालय हाईकोर्ट, वकील मोक्ष काजमी और रजनीश ओसवाल को जम्मू एवं कश्मीर और वकील सौमित्रा सैकिया व न्यायिक अधिकारी पृथ्वी ज्योति सैकिया और एस हुकातो स्यू को गुवाहाटी हाईकोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
कॉलेजियम ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज रवि रंजन को झारखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस और राजस्थान हाईकोर्ट के जज मोहम्मद रफीक को मेघालय हाईकोर्ट का मुख्यन्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है।