{"_id":"5d72aff98ebc3e01656e7b25","slug":"supreme-court-collegium-recommends-three-additional-judges-to-be-permanent-judges","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन एडिशनल जजों को स्थायी जज बनाने की सिफारिश की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन एडिशनल जजों को स्थायी जज बनाने की सिफारिश की
Sat, 07 Sep 2019 12:44 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के तीन एडिशनल जजों को स्थायी बनाने की सिफारशि की है। चीफ जस्टिस रंजन गोगई की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने जस्टिस इरशाद अली, जस्टिस नीरज तिवारी और जस्टिस विरेन्द्र कुमार-दो को इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्थायी जज बनाने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट कोलेजियम ने गत फरवरी में जस्टिस इरशाद अली और नीरज तिवारी को स्थायी जज बनाने का प्रस्ताव भेजा था। वहीं जस्टिस विरेन्द्र कुमार-दो को स्थायी जज बनाने का प्रस्ताव हाईकोर्ट कोलेजियम ने गत अप्रैल महीने में भेजा था। गत 30 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने इस प्रस्ताव को टाल दिया था
विज्ञापन
लेकिन अब कोलेजियम ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इसी हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के16 एडिशनल जजों को स्थायी जज बनाने की सिफारिश को हरी झंडी दे दी थी। वहीं जस्टिस अली, जस्टिस तिवारी और जस्टिस कुमार केबारे में सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने हाईकोर्ट से अतिरिक्त जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन