{"_id":"622cc2dd7275934a56126c73","slug":"supreme-court-asks-bihar-govt-to-give-security-to-lawyer-his-family-whose-two-members-were-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट: बिहार सरकार को वकील और उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश, जानें क्या है मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट: बिहार सरकार को वकील और उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश, जानें क्या है मामला
Sat, 12 Mar 2022 09:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 12 Mar 2022 09:37 PM IST
सार
यह मामला 2002 से लंबित था। इस गवाही से शर्मा नाराज था। सुभाष हत्या के मामले में प्रमुख गवाह है। उन्होंने अपने वकील के जरिये कहा कि उनके परिवार को आरोपी से जान का खतरा है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को एक वकील की जान के खतरे का आकलन करने और उसे सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया है। वकील के पिता की 2020 में दानापुर शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इतना ही नहीं, आकलन के बाद वकील के परिजनों को भी सुरक्षा उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्देश वकील सुभाष कुमार की याचिका पर दिया। सुभाष के पिता हरेंद्र कुमार की 2020 में कुलशेखर शर्मा उर्फ भोला सिंह ने हत्या कर दी थी। कुलशेखर हरेंद्र कुमार की मां की हत्या में आरोपी है और हरेंद्र ने ट्रायल के दौरान ट्रायल कोर्ट में शर्मा के खिलाफ गवाही दी थी।
विज्ञापन
यह मामला 2002 से लंबित था। इस गवाही से शर्मा नाराज था। सुभाष हत्या के मामले में प्रमुख गवाह है। उन्होंने अपने वकील के जरिये कहा कि उनके परिवार को आरोपी से जान का खतरा है। उन्होंने दोनों ही घटनाओं में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अपनी याचिका में कहा कि आरोपी पहले ही उनके दो परिजनों की हत्या कर चुका है।
विज्ञापन