{"_id":"5fc00f717bb6876d323898b4","slug":"supreme-court-asked-the-names-of-policemen-who-attacked-the-judge-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में जज पर हमला करने वाले पुलिसवालों के नाम पूछे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में जज पर हमला करने वाले पुलिसवालों के नाम पूछे
Fri, 27 Nov 2020 02:58 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 27 Nov 2020 02:58 AM IST
विज्ञापन
supreme court
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा जज पर हमले के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट ने याची को घटना में शामिल पुलिसवालों के नाम बताने के लिए कहा है। जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस अजय रस्तोगी ने यह निर्देश देते हुए दो हफ्ते बाद सुनवाई रखी है।
विज्ञापन
याचिका में अधिवक्ता विशाल तिवारी ने बताया था कि औरंगाबाद के एक जिला जज दिनेश प्रधान द्वारा कुछ महीने पहले किसी मामले में दिए आदेश के बाद कुछ पुलिसवालों पर कार्रवाई हुई थी। इससे नाराज बिहार पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर और कुछ सीआरपीएफ जवानों ने 21 अक्तूबर को उन पर हमला किया।
विज्ञापन
याची ने मामले पर कोई कदम न उठाने वाले बिहार पुलिस के डीजीपी और औरंगाबाद एसपी पर भी कार्रवाई चाही है। उनके अनुसार दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर होनी चाहिए और सभी राज्य सरकारों को जजों की सुरक्षा के लिए निर्देश दिए जाने चाहिए। लोगों के मन में यह बात नहीं आनी चाहिए कि अगर एक जज पुलिस के अत्याचारों से सुरक्षित नहीं है तो उनकी क्या बिसात? इस घटना से न्यायपालिका का सम्मान भी कम होता है।
विज्ञापन