{"_id":"5a7df1384f1c1b4d588b7bc9","slug":"supreme-court-ask-central-government-for-seeking-a-direct-broadcast-of-hearing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनवाई का सीधा प्रसारण करने की मांग वाली याचिका पर केंद्र से मांगा गया जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुनवाई का सीधा प्रसारण करने की मांग वाली याचिका पर केंद्र से मांगा गया जवाब
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court of India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवैधानिक और राष्ट्रीय महत्व वाले मामलों की सुनवाई के सीधे प्रसारण करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से अपना पक्ष रखने को कहा है। मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल को भी इस मामले में मदद करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता और वकील इंदिरा जयसिंह ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट में संवैधानिक और राष्ट्रीय महत्व वाले मामलों की ही सुनवाई का सीधा प्रसारण दिखाने के पक्ष में हैं क्योंकि इन मामलों का आम लोगों पर प्रभाव पड़ता हैं।
विज्ञापन
अन्य मामलों का सीधा प्रसारण करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को इस संबंध में दिशानिर्देश बनाने चाहिए।