{"_id":"5ba01110867a557ffa24618d","slug":"supreme-court-appoints-judicator-for-jagannath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट ने जगन्नाथ मंदिर के लिए न्यायमित्र नियुक्त किया, 20 सितंबर को सुब्रमण्यम का पुरी दौरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट ने जगन्नाथ मंदिर के लिए न्यायमित्र नियुक्त किया, 20 सितंबर को सुब्रमण्यम का पुरी दौरा
एजेंसी, पुरी
Updated Tue, 18 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
supreme court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने जगन्नाथ मंदिर में सुधारों को लेकर गोपाल सुब्रमण्यम को न्यायमित्र नियुक्त किया है। सुब्रमण्यम 20 सितंबर को पुरी का दौरा करेंगे। इस दौरान वह 12वीं सदी में निर्मित इस मंदिर में सुधार उपायों को लेकर विभिन्न हितधारकों के साथ चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
शीर्ष अदालत ने 8 जून और 5 जुलाई को एक याचिका पर सुनवाई के बाद मंदिर प्रशासन को जगन्नाथ मंदिर में अनुशासनिक सुधारों के तहत 12 प्रस्तावों को लागू करने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट के सुझावों पर सुब्रमण्यम शुक्रवार और शनिवार को गजपति महाराज दिब्यसिंह देब, पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती, जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के अधिकारियों और सेवादारों से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि इस बातचीत के दौरान सेवादारों की वंशानुगत नियुक्ति समाप्त करने और सेवादारों के दक्षिणा लेने का मुद्दा उठने की संभावना है। हितधारकों का विचार जानने के बाद न्यायमित्र सुप्रीम कोर्ट को एक अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन