फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme court accept hearing on plea of Italian marine case

इतावली मरीन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार

Tue, 24 May 2016 05:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 May 2016 05:15 AM IST
विज्ञापन
Supreme court accept hearing on plea of Italian marine case
हत्यारोपी इतालवी नौसैनिक - फोटो : Getty

 सुप्रीम कोर्ट केरल के दो मछुआरों की हत्या के आरोपी इतालवी नौसैनिक साल्वोटोर गिरोने की उस याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है जिसमें उसने स्वदेश जाने की अनुमति देने की गुहार की गई है। शीर्ष अदालत 26 मई को याचिका पर सुनवाई करेगी। इतालवी नौसैनिक साल्वोटोर गिरोने ने अपनी याचिका में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता ट्रिब्यूनल जब तक भारत और इटली के क्षेत्राधिकार विवाद का निपटारा नहीं कर लेता तब तक जमानत शर्त में ढील देते हुए उसे इटली जाने की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन


उसने दूसरे आरोपी मिसीमिलियानो लाटोरे की तरह ही छूट देने की गुहार की है। मालूम हो कि चिकित्सकीय आधार पर लाटोरो फिलहाल इटली में है और हाल ही अदालत ने 30 सितंबर तक लाटोरो को इटली में रहने की इजाजत दे दी थी। केंद्र सरकार की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) पिंकी आनंद ने न्यायमूर्ति पीसी पंत और न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की अवकाशकालीन पीठ के समक्ष कहा कि सरकार को इसमें कोई आपत्ति नहीं है गिरोने को भी लाटोरो की तरह छूट दी जाए।
विज्ञापन


सोमवार को सुनवाई के दौरान पीठ ने सवाल किया कि इस मामले की सुनवाई तीन सदस्यीय पीठ कर रही है, ऐसे में दो सदस्यीय पीठ जमानत की शर्तों में ढील कैसे दे सकती है। इस पर एएसजी ने कहा कि जमानत पर आदेश शुरुआत में दो सदस्यीय पीठ ने ही दिया था, ऐसे में इस याचिका पर भी दो सदस्यीय पीठ सुनवाई कर सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता की कार्यवाही तेजी से हो रही है और लोटोरे की तरह गिरोने को भी छूट दी जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed