{"_id":"649a40f9a5191b02cf0a6b15","slug":"suppressing-private-parts-during-a-fight-cannot-amount-to-attempt-to-murder-says-karnataka-high-court-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka HC: झगड़े के दौरान निजी अंग दबाना हत्या का प्रयास नहीं, युवक की सात साल कैद की सजा तीन वर्ष की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka HC: झगड़े के दौरान निजी अंग दबाना हत्या का प्रयास नहीं, युवक की सात साल कैद की सजा तीन वर्ष की
Tue, 27 Jun 2023 07:23 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरु
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 27 Jun 2023 07:23 AM IST
सार
मौके पर आरोपी और शिकायतकर्ता के बीच झगड़ा हो गया। उस झगड़े के दौरान, आरोपी ने निजी अंग को दबाने का निर्णय लिया। इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि आरोपी हत्या के इरादे से पूरी तैयार के साथ आया था।
विज्ञापन
Karnataka High Court
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा, लड़ाई के दौरान निजी अंग दबाने को हत्या का प्रयास नहीं माना जा सकता। इस टिप्पणी के साथ हाईकोर्ट ने निचली अदालत की दोषसिद्धि को दरकिनार कर युवक को सात साल कैद की सजा को तीन साल कर दिया। जस्टिस के नटराजन ने तर्क दिया कि आरोपी का पीड़ित की हत्या करने का कोई इरादा नहीं था और चोट लड़ाई के दौरान लगी थी।
उन्होंने कहा, मौके पर आरोपी और शिकायतकर्ता के बीच झगड़ा हो गया। उस झगड़े के दौरान, आरोपी ने निजी अंग को दबाने का निर्णय लिया। इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि आरोपी हत्या के इरादे से पूरी तैयार के साथ आया था। यदि उसे हत्या करनी होती तो वह अपने साथ कुछ घातक हथियार ला सकता था। उन्होंने आदेश में कहा, आरोपी ने पीड़िता को गंभीर चोट पहुंचाई है। हालांकि चोट के कारण पीड़ित की मृत्यु हो सकती थी, लेकिन आरोपी का इरादा ऐसा नहीं था।
रिश्वत मामला : गिरफ्तार रेलवे इंजीनियर के खिलाफ केस दर्ज
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के उपप्रमुख इंजीनियर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया, सीबीआई ने आपराधिक साजिश से संबंधित आईपीसी की धाराओं और आय से अधिक संपत्ति और अपराध के लिए उकसाने से संबंधित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत दर्ज ताजा मामले में रामपाल, उनकी पत्नी और सास पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
एम3एम मामला : जस्टिस विश्वनाथन ने खुद को सुनवाई से किया अलग
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस केवी विश्वनाथन ने सोमवार को गुरुग्राम स्थित रियल्टी समूह एम3एम के निदेशकों के खिलाफ दर्ज मनी-लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस केवी विश्वनाथन की अवकाशकालीन पीठ ने निर्देश दिया कि मामले को मंगलवार को उचित पीठ के समक्ष रखा जाए।
पशु दवाओं, टीकों को एनओसी देने के लिए नंदी पोर्टल लॉन्च
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री मंत्री पुरषोत्तम रूपाला ने सोमवार को पशु चिकित्सा दवाओं और टीकों को लेकर गैर-आपत्ति प्रमाणन (एनओसी) के आवेदनों के समय पर निस्तारण के लिए नंदी पोर्टल लॉन्च किया। पशु चिकित्सा दवाओं और टीकों का आयात, विनिर्माण और विपणन स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) करता है।
अंबुबाची मेले के चार दिन बाद खुले कामाख्या मंदिर के कपाट
अंबुबाची मेले के चार दिन बाद सोमवार को कामाख्या मंदिर के दरवाजे श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिए गए। नीलांचल की पहाड़ी पर स्थित मंदिर के दरवाजे 22-23 जून की रात से बंद कर दिए गए थे।