{"_id":"5b995d59867a557ec15a431e","slug":"supporters-themselves-took-the-fire-after-did-not-give-our-politition-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता को नहीं मिला टिकट तो समर्थक ने की सांसद को आग में झोंकने की कोशिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नेता को नहीं मिला टिकट तो समर्थक ने की सांसद को आग में झोंकने की कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
अपने नेता को टिकट ना मिलने से तेलंगाना का एक समर्थक इतना नाराज हो गया कि खुद तो आत्मदाह करने की कोशिश तो की ही साथ में टीआरएस के एक सांसद को भी आग के हवाले करने का प्रयास किया। इस घटना में 16 लोग घायल हो गये। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाराज व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालने के बाद इसे सांसद पर डालने का कथित रूप से प्रयास किया।
विज्ञापन
हालांकि लोकसभा सदस्य बल्का सुमन को पार्टी कार्यकर्ताओं ने बचा लिया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति की पहचान आर गतैया के रूप में हुई है। घटना में 15 अन्य लोग घायल हो गये। घायलों में एक पुलिस निरीक्षक और दो महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन