फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सियासत के चाणक्य 'करुणानिधि' को राजनेताओं ने दी अंतिम विदाई

Wed, 08 Aug 2018 08:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Wed, 08 Aug 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
Supporters pay tribute to former Tamil Nadu CM M. Karunanidhi

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के प्रमुख एम. करुणानिधि का निधन मंगलवार शाम 6 बजकर 10 मिनट पर कावेरी अस्पताल में हुआ। उन्हें दक्षिण की राजनीति का पितामह भी कहा जाता है। आज सुबह ही मद्रास हाईकोर्ट का फैसला भी आया जिसमें करुणानिधि का अंतिम संस्कार मरीना बीच पर किए जाने की इजाजत दे दी गई। उनके पार्थिव शरीर को राजा जी हॉल में रखा गया है। जहां देश के दिग्गज नेता और उनके समर्थक उनके अंतिम दर्शन के लिए आ रहे हैं।



Supporters pay tribute to former Tamil Nadu CM M. Karunanidhi

पीएम मोदी पहुंचे श्रद्धांजलि देने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम करुणानिधि के अंतिम दर्शन किए। पीएम नरेंद्र मोदी ने एम करुणानिधि के अंतिम दर्शन करने के बाद उनके बेटे एमके स्टालिन और बेटी कनिमोझी से बात की। दिल्ली विधानसभा में करुणानिधि को श्रद्धांजलि दी गई। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और कांग्रेस नेता प्रफुल पटेल ने द्रमुक प्रमुख एम करुणानिधि को राजाजी हॉल में श्रद्धांजलि अर्पित की।

Supporters pay tribute to former Tamil Nadu CM M. Karunanidhi
- फोटो : ANI

तेजस्वी और अखिलेश भी पहुंचे

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी एम करुणानिधि के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराय विजयन, गवर्नर पी सथशिवम और कांग्रेस नेता रमेश चेनिथला ने द्रमजी प्रमुख को राजाजी हॉल में श्रद्धांजलि अर्पित की। करुणानिधि के नेत्रहीन समर्थकों ने राजा जी हॉल में द्रमुक प्रमुख को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Supporters pay tribute to former Tamil Nadu CM M. Karunanidhi
- फोटो : ANI

राहुल पहुंचे अंतिम दर्शन करने

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी किए एम करुणानिधि के अंतिम दर्शन। तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने राजाजी हॉल में करुणानिधि को श्रद्धांजलि दी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी एम करुणानिधि के अंतिम दर्शन करने पहुंचे।  

विज्ञापन
Supporters pay tribute to former Tamil Nadu CM M. Karunanidhi
- फोटो : ANI

चंद्रशेखर राव  पहुंचे श्रद्धांजलि देने

तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने राजा जी हॉल में करुणानिधि को श्रद्धांजलि दी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह कल से बेहद दुखी थीं, जब से राज्य सरकार ने मरीना बीच पर एम करुणानिधि को दफनाने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को बुलाया था लेकिन वह मौजूद नहीं थे। साथ ही कहा कि उन्होंने इसके लिए निजी तौर पर पीएम मोदी से भी बात की थी।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed