{"_id":"60a5d14eb23abb2f782b2e6f","slug":"super-blood-moon-will-be-seen-in-the-sky-on-the-evening-of-26th-may-in-eastern-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandra Grahan 2021: 26 मई को साल का पहला चंद्रग्रहण, जानें भारत में कब और कहां दिखाई देगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Chandra Grahan 2021: 26 मई को साल का पहला चंद्रग्रहण, जानें भारत में कब और कहां दिखाई देगा
Mon, 24 May 2021 11:21 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 24 May 2021 11:21 AM IST
सार
इस साल का पहला और आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण 26 मई को लगेगा। इस अद्भुत खगोलीय घटना के समय चांद सुर्ख लाल हो जाएगा। इसे ब्लड मून कहते हैं। यह दुनिया भर के कई देशों में दिखाई देगा। जानें भारत में कब और कहां दिखाई देगा चंद्रग्रहण...
विज्ञापन
blood moon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2021 का पहला ग्रहण चंद्रग्रहण होगा। साल का पहला चंद्रग्रहण वैशाख पूर्णिमा यानी 26 मई को लगने जा रहा है। यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जो दुनिया भर के कई देशों में दिखाई देगा। आइए बताते हैं कि भारत में कब और कहां दिखाई देगा चंद्रग्रहण...
विज्ञापन
कब लगेगा ग्रहण?
चंद्रग्रहण 26 मई, 2021 दिन बुधवार को वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा। चंद्रमा पर आंशिक ग्रहण दोपहर में करीब सवा तीन बजे शुरू होगा और शाम को 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
आसमान में नजर आएगा सुपर ब्लड मून
पूरब में 26 मई की शाम आसमान पर पूर्ण चंद्रग्रहण के ठीक बाद एक दुर्लभ विशाल व सुर्ख चंद्रमा (सुपर ब्लड मून) नजर आएगा। एम पी बिरला तारामंडल के निदेशक एवं प्रख्यात खगोल वैज्ञानिक देबीप्रसाद दुआरी ने बुधवार को बताया कि कोलकाता में आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण 10 साल पहले, 10 दिसंबर 2011 को दिखा था। दुआरी ने कहा कि 26 मई की रात को, सूर्य, धरती और चंद्रमा इस तरह से एक सीध में होंगे कि धरती से यह पूर्ण चंद्रमा के रूप में नजर आएगा और कुछ समय के लिए इसपर ग्रहण भी लगा होगा। चंद्रमा धरती के आस-पास चक्कर लगाता हुआ कुछ पल के लिए धरती की छाया से गुजरेगा और पूरी तरह से इसपर ग्रहण लग जाएगा।
विज्ञापन
कहां देगा दिखाई?
पूर्वी एशिया, प्रशांत महासागर, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों और ऑस्ट्रेलिया से पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा। भारत के अधिकांश हिस्सों में पूर्ण ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूर्वी क्षितिज से नीचे होगा और इसलिए देश के लोग पूर्ण चंद्रग्रहण नहीं देख पाएंगे। लेकिन पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों के लोग आंशिक चंद्र ग्रहण का आखिरी हिस्सा ही देख पाएंगे, वह भी पूर्वी आसमान से बहुत करीब, जब चंद्रमा निकल ही रहा होगा।
उन्होंने कहा कि उस शाम कोलकाता में चंद्रमा शाम सवा छह बजे निकलेगा और दिलचस्पी रखने वाले लोगों को आंशिक चंद्रग्रहण की कुछ मिनट तक झलक मिलेगी जो छह बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई के लोग ग्रहण नहीं देख पाएंगे।