{"_id":"5c03784dbdec2241563e42b1","slug":"sunil-arora-takes-charge-as-the-new-chief-election-commissioner-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील अरोड़ा ने संभाला 23वें मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभार, बोले- निष्पक्ष होना चाहिए चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुनील अरोड़ा ने संभाला 23वें मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभार, बोले- निष्पक्ष होना चाहिए चुनाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के 23वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में रविवार को कार्यभार संभालने वाले सुनील अरोड़ा ने चुनावों को ‘पूरी तरह से स्वतंत्र, निष्पक्ष और नैतिक’ बनाने के लिए राजनीतिक दलों और लोगों से सहयोग करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
अरोड़ा, ओ पी रावत के स्थान पर मुख्य चुनाव आयुक्त बने है। रावत शनिवार को इस पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव 62 वर्षीय पूर्व नौकरशाह अरोड़ा की निगरानी में होंगे।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के अलावा 2019 में जम्मू कश्मीर, ओडिशा, महाराष्ट्र, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में होने वाले विधानसभा चुनाव भी उनके ही कार्यकाल के दौरान संपन्न होंगे। उनका कार्यकाल अक्तूबर, 2021 तक होगा।
विज्ञापन
कार्यभार संभालने के बाद नये मुख्य चुनाव आयुक्त ने ‘चुनावों को पूरी तरह से स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नैतिक बनाने में’ सभी हितधारकों-राजनीतिक पार्टियों, मीडिया, नागरिक समाज संगठनों और लोगों से सहयोग करने का अनुरोध किया।