{"_id":"66968b04cee2af973a0eb22b","slug":"sunetra-pawar-visits-modibaug-fuels-speculation-she-met-sharad-pawar-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: सुनेत्रा पवार पहुंची मोदीबाग, शरद पवार से मुलाकात की अटकलें; बीते दिन भुजबल भी मिले थे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: सुनेत्रा पवार पहुंची मोदीबाग, शरद पवार से मुलाकात की अटकलें; बीते दिन भुजबल भी मिले थे
Tue, 16 Jul 2024 08:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 16 Jul 2024 08:30 PM IST
सार
महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री और एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के नेता उदय सामंत ने कहा कि अगर सुनेत्रा पवार ने आज शरद पवार से मुलाकात की है, तो केवल वही इस पर टिप्पणी कर सकती हैं, लेकिन मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के भीतर सब कुछ ठीक है।
विज्ञापन
सुनेत्रा पवार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को पुणे के मोदीबाग इलाके का दौरा किया। इसी इलाके में एनसीपी संस्थापक शरद पवार का घर है। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्होंने अपने पति अजित पवार के चाचा से मुलाकात की है। एनसीपी पदाधिकारी सूरज चव्हाण ने कहा कि सुनेत्रा पवार आज उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बहन से मिलने मोदीबाग गईं। मोदीबाग पुणे की सबसे प्रतिष्ठित आवासीय परियोजनाओं में से एक है।
विज्ञापन
इससे पहले अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने शरद पवार से मुलाकात की थी। इसके एक दिन बाद ही सुनेत्रा यहां पहुंचीं। इसके बाद से ही राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई। इस बीच भुजबल ने कहा कि शरद पवार पवार परिवार के सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं। इसलिए अगर उन्होंने उनसे मुलाकात की है, तो मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री और एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के नेता उदय सामंत ने कहा कि अगर सुनेत्रा पवार ने आज शरद पवार से मुलाकात की है, तो केवल वही इस पर टिप्पणी कर सकती हैं, लेकिन मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के भीतर सब कुछ ठीक है।
विज्ञापन
इससे पहले भुजबल ने सोमवार को शरद पवार के मुंबई आवास पर उनसे मुलाकात के बाद मीडिया से कहा था कि मैंने पवार साहब से कहा कि वे वरिष्ठ राजनेता हैं और मुख्यमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल में ही राज्य सरकार ने ओबीसी को आरक्षण दिया था। अब चूंकि राज्य में माहौल तनावपूर्ण है, इसलिए उन्हें इसे रोकने के लिए पहल करनी चाहिए। मराठों और ओबीसी के बीच तीखी खाई है। इसे पाटना बहुत जरूरी है।