सुंदर पिचाई की 'इंस्टाग्राम बनाम वास्तविकता' पोस्ट हुई वायरल, दो तस्वीरों से बताई हकीकत
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बुधवार को 'इंस्टाग्राम बनाम वास्तविकता' के नाम से एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने दो तस्वीरों का इस्तेमाल किया। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'आईजी बनाम वास्तविकता', दोनों तस्वीरें काफी अलग दिखती हैं जबकि एक सही शॉट दिखाता है, दूसरा दिखाता है कि पर्दे के पीछे क्या चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
IG vs. reality...comfy shoes + checking on @fcbarcelona scores between takes:)
A post shared by Sundar Pichai (@sundarpichai) on
पहली तस्वीर पर ध्यान दें तो पाएंगे कि पिचाई एक नीले रंग की शर्ट पहने हुए हैं और मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ देख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वे बिल्कुल अलग है। वे अपने फोन में देख रहे हैं। अगर उनके कैप्शन को देखें तो वे लिखते हैं, 'आरामदायक जूते और शॉट्स के बीच में बार्सिलोना फुटबॉल क्लब का स्कोर देखना।
पिचाई द्वारा 19 घंटे पहले की गई पोस्ट को तीन लाख से अधिक लाइक और हजार से अधिक कमेंट चुके थे। बता दें कि इंस्टाग्राम दुनिया और दोस्तों के साथ फोटो और वीडियो शेयर करने का एक माध्यम है जहां मशहूर हस्तियों और संस्थाओं से लेकर आम आदमी तक लोग अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं।