फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   summons to all accused including Karti Chidambaram to appear on 24 th october

कार्ति चिदंबरम समेत सभी आरोपियों को 24 अक्तूबर को पेश होने का समन

Tue, 22 Oct 2019 07:34 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 22 Oct 2019 07:34 AM IST
सार

  • सभी आरोपियों को 24 अक्तूबर को पेश होना है
  • सीबीआई ने इंद्राणी को आरोपी नहीं बनाया है
  • पी. चिदंबरम को भी कोर्ट के समक्ष पेश होने को कहा गया है

विज्ञापन
summons to all accused including Karti Chidambaram to appear on 24 th october
कार्ति चिदंबरम - फोटो : ANI

विस्तार

आईएनएक्स मीडिया मामले में विशेष अदालत ने पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति, आईएनएक्स मीडिया के पूर्व निदेशक पीटर मुखर्जी और लोकसेवकों समेत सभी आरोपियों को 24 अक्तूबर को पेश होने को कहा है। राउज एवेन्यू अदालत ने सोमवार को सीबीआई की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए सभी को समन जारी किया। मामले में तिहाड़ जेल में बंद पी. चिदंबरम को भी कोर्ट के समक्ष पेश होने को कहा गया है। उनकी न्यायिक हिरासत भी उसी दिन खत्म हो रही है।

विज्ञापन

सीबीआई ने इंद्राणी को आरोपी नहीं बनाया

सीबीआई ने हाल ही में मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। सीबीआई ने इंद्राणी को आरोपी नहीं बनाया है क्योंकि वह सरकारी गवाह बन चुकी है। इसमें कार्ति चिदंबरम, उनके अकाउंटेंट एस भास्करन, पीटर मुखर्जी, चेस मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, एडवांटेज स्ट्रैटजिक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड और कुछ नौकरशाहों के भी नाम थे। नौकरशाहों में तत्कालीन सेक्शन ऑफिसर अजीत कुमार डुंगडुंग, अवर सचिव रबिंद्र प्रसाद, वित्त मंत्रालय के एफआईपीबी इकाई के निदेशक प्रबोध सक्सेना, ओएसडी प्रदीप कुमार बग्गा, संयुक्त सचिव अनूप के पुजारी, आर्थिक मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव सिंधुश्री खुल्लर के नाम हैं।

विज्ञापन


चार्जशीट में सभी पर आईपीसी के तहत आपराधिक साजिश रचने, धोखाधड़ी, जालसाजी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिश्वत लेना और आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप लगाया गया है। इससे पहले, जांच एजेंसी ने कोर्ट को बताया था कि उसके पास सभी आरोपियों पर मुकदमा चलाने को लेकर आवश्यक मंजूरी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 नॉर्थ ब्लॉक के दफ्तर में इंद्राणी, पीटर से मिले चिदंबरम: सीबीआई

सीबीआई ने चार्जशीट में कहा कि कार्ति चिदंबरम ने लोकसेवकों को आईएनएक्स मीडिया का पक्ष लेने को लेकर प्रभावित किया। कार्ति ने कंपनी से 10 लाख रुपये लेने के लिए वास्तविक दस्तावेज बताकर फर्जी चालान का इस्तेमाल किया। आईएनएक्स मीडिया के निदेशकों इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी ने एफआईपीबी की मंजूरी लेने के लिए पी चिदंबरम से नॉर्थ ब्लॉक स्थित उनके दफ्तर में मुलाकात की।


इस दौरान चिदंबरम ने विदेशी अदायगी का हवाला देकर दोनों ने रिश्वत की मांग की। इसके अलावा चिदंबरम ने एफआईपीबी मंजूरी के बदले बेटे कार्ति के बिजनेस को फायदा पहुंचाने को भी कहा।  

चिदंबरम के निर्देश पर कार्ति से मिले मुखर्जी दंपती

चार्जशीट में कहा गया है कि पी. चिदंबरम के निर्देश पर इंद्राणी और पीटर मुखर्जी ने जून, 2008 में हयात रेजेंसी होटल में कार्ति से मुलाकात की। इस दौरान कार्ति ने दोनों को सभी विवादस्पद मुद्दे हल करने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed