फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather News IMD Alert Heat Warning For Workers Above Average Temperatures Expected Until June

चेतावनी: उमस भरी गर्मी मजदूरों के लिए हो सकती जानलेवा, देश में जून तक सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान

Mon, 08 Apr 2024 08:42 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 08:42 AM IST
सार

भारतीय मौसम विभाग ने अप्रैल से जून तक सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान जताया है। अभी से इसका असर दिखना शुरू हो गया है और मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने लगा है।

विज्ञापन
Weather News IMD Alert Heat Warning For Workers Above Average Temperatures Expected Until June
मजदूर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय मौसम विभाग ने बाहर काम करने वाले श्रमिकों को लेकर चिंता जताई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार उमस भरी गर्मी का असर सबसे ज्यादा बाहरी मजदूरों पर हो सकता है। इसे देखते हुए शोधकर्ताओं का कहना है कि इस बार गर्मी खेती, निर्माण और अन्य बाहरी कार्यों में लगे मजदूरों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इससे बचने के लिए उन्होंने काम के घंटे कम करने और विश्राम जैसे उपाय सुझाए हैं।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग ने अप्रैल से जून तक सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान जताया है। अभी से इसका असर दिखना शुरू हो गया है और मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने लगा है। आईआईटी गांधीनगर में सिविल इंजीनियरिंग एंड अर्थ साइसेंस के प्रोफेसर विमल मिश्रा ने कहा कि शुष्क गर्मी को झेलना आसान है। इसमें पानी पीते ही शरीर ठंडा हो जाता है, लेकिन जब उमस वाली गर्मी होती है तो वाष्णीकरण कम हो जाता है और इससे शरीर को ठंडा होने में समय लगता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मौसम में शारीरिक श्रम करने से शरीर का तापमान ऐसे स्तर पर पहुंच जाता है, जहां मौत भी हो सकती है। एजेंसी
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग ने बढ़ती उमस से बचने के लिए काम के घंटे कम करने की सलाह दी है। इसके अलावा श्रमिकों को बेहतर विश्राम सुविधा देने की बात कही है। 

एशिया और अफ्रीका में सबसे ज्यादा प्रभाव
बढ़ती उमस का सबसे ज्यादा असर अफ्रीका और एशिया में देखने को मिलेगा। इसकी सबसे बड़ी वजह यहां के कामकाजी लोगों की बढ़ती जनसंख्या है। इसके चलते भविष्य में खेती और वानिकी की मांग बढ़ने के साथ इसका असर और गंभीर होता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका स्थित पॉल जी एलन फैमिली फाउंडेशन के सह-नेतृत्व में मार्च 2024 में किया गया अध्ययन वन अर्थ जर्नल में प्रकाशित हुआ था। अध्ययन के अनुसार, दुनिया पेरिस समझौते के तापमान लक्ष्यों को तोड़ने के करीब पहुंच रही है, उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में गर्मी और आर्द्रता का स्तर पहले से कहीं अधिक खराब हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed