{"_id":"5a979ec74f1c1ba32a8ba153","slug":"summer-scare-in-bengaluru-department-receive-sixty-snake-rescue-calls-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के कहर से सांप हुए परेशान, लोगों के घरों में लगे घुसने","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गर्मी के कहर से सांप हुए परेशान, लोगों के घरों में लगे घुसने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
अभी ठंड गई नहीं है कि गर्मी ने अपना कहर बरपाना अभी से शुरू कर दिया है। गर्मी की वजह से लोग ही नहीं जानवर भी परेशान होने लगे हैं। बंगलूरू से ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां सांप अपने बिलों से निकल कर लोगों के घरों और राज भवन पहुंच गए।
विज्ञापन
लोगों को सांप के होने का डर इस कदर सता रहा है कि बचाव विभाग को एक दिन में 60 से ज्यादा रेसक्यू कॉल्स आ रही है। दरअसल, सांप अपने बिलों से निकलकर ठंडक के लिए लोगों के घरों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
सांपों को पकड़ने वाले मोहन के का कहना है कि करीब 32 डिग्री सेल्सियस तापमान अभी बंगलूरू में है और गर्मी का कहर ऐसे ही बढ़ता रहा तो बचाव के लिए आने वाली कॉल्स की लिमिट टूट सकती है। मोहन ने बताया कि फरवरी से सितंबर के बीच करीब 50 से 60 कॉल्स आती हैं, लेकिन इसके बाद इनकी सीमा 20 से 30 के बीच रह जाती है।
विज्ञापन
मोहन ने बताया कि गर्मी के दौरान सांप ठंडी जगहों को ढूंढते हैं, फिर चाहे वो लोगों के घर के बॉथरूम , टॉयलट या भी पानी के कूलर ही क्यों न हो। मोहन ने कहा, 'हाल ही में मैंने एक डॉग केनल से सांप को निकाला था।' सबसे ज्यादा निकलने वालों सांपों में कोबरा शामिल हैं।
बचावकर्मियों ने बताया कि उन्हें ज्यादातर कॉल्स बंगलूरू के बनासवादी, केआर पुरम, व्हाइटफील्ड, हेब्बाल और एमएस पाल्या से आती हैं।