{"_id":"5aa34ddf4f1c1bbf088b45b7","slug":"sumitra-mahajan-said-on-sonia-allegations-that-even-i-am-not-being-allowed-to-speak-in-lok-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया के आरोपों पर स्पीकर का पलटवार, बोलीं- विपक्ष तो मुझे भी बोलने नहीं दे रहा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सोनिया के आरोपों पर स्पीकर का पलटवार, बोलीं- विपक्ष तो मुझे भी बोलने नहीं दे रहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Mar 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
सुमित्रा महाजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के संसद में बोलने का मौका नहीं दिए जाने संबंधी आरोप पर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि दूसरों की तो छोड़िए, विपक्षी सांसद तो उन्हें भी बोलने नहीं दे रहे हैं। विकास के लिए हम विषय पर शनिवार से होने वाले दो दिवसीय सम्मेलन की जानकारी देते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाजन ने कहा कि सबसे पहले तो यह सभी पक्षों को समझना होगा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत चर्चा के लिए है न कि हंगामे के लिए।
विज्ञापन
महाजन ने कहा- चर्चा किस नियम से हो, इसे तय करते समय उन्हें सभी पक्षों का ध्यान रखना होता है। विपक्ष, सत्ता पक्ष या कोई एक अन्य दल अपनी मर्जी से यह तय नहीं कर सकता है कि चर्चा किस नियम से होगी। स्पीकर ने यह भी कहा कि संसदीय परंपरा और नियम सदस्यों के ही बनाए हुए हैं। पीठासीन अधिकारी इन्हीं परंपराओं और नियमों से सदन चलाना चाहता है। यही कारण है कि वह बार-बार सदन में सदस्यों को उन्हीं के द्वारा बनाए गए नियमों-परंपराओं की याद दिलाती हैं। मसलन संसद में प्ले कार्ड, पोस्टर लहराना, वेल में न आना पूर्व के सदस्यों द्वारा तय की गई परंपरा और नियम हैं।
विज्ञापन
सम्मेलन का पीएम आज करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। स्पीकर सुमित्रा महाजन ने बताया कि कई सत्रों में होने वाले इस सम्मेलन में देशभर की विधानसभाओं और विधानपरिषद के सदस्य इसमें शामिल होंगे। समापन उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू करेंगे।
विज्ञापन