भाजपा ने आप को घेरा: संबित पात्रा बोले- सुकेश ने पार्टी को दिए 50 करोड़, अमित मालवीय ने कहा- ठग को ही ठग लिया
सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद है। उसने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिखकर आप के जेल में बंद मंत्री व वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर के सनसनीखेज आरोप को लेकर भाजपा ने आप पर जबर्दस्त निशाना साधा है। भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि सुकेश ने आप को 50 करोड़ रुपये दिए। वहीं, अमित मालवीय ने कहा कि ठग को ठग लिया गया।
यह पूरा मामला सुकेश के आरोपों से जुड़ा है, जो उसने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिखकर लगाए हैं। सुकेश ने आरोप लगाया है कि उसने जेल में बंद दिल्ली सरकार के जेल मंत्री सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी के रूप में दिए थे। इसी तरह दक्षिण भारत में आप का प्रमुख पद देने के लिए उसने 50 करोड़ रुपये दिए थे।
सत्येंद्र जैन जेल मंत्री के तौर पर कई बार मिलने आए
महाठग सुकेश ने दिल्ली के एलजी सक्सेना को अपने हस्तलिखित पत्र में कहा है कि वह आप नेता सत्येंद्र जैन को 2015 से जानता था। जैन ने दक्षिण भारत में उसे पार्टी का अहम पद देने का वादा किया था। इसके लिए मैंने उन्हें 50 करोड़ रुपये दिए थे। 2017 में गिरफ्तारी के बाद मुझे तिहाड़ जेल में रखा गया। यहां सत्येंद्र जैन दिल्ली के जेल मंत्री के तौर पर कई बार मेरे से मिलने आए थे। 2019 में भी सत्येंद्र जैन ने मेरे से संपर्क किया था। उसके बाद उनके सचिव ने मुझसे कहा कि 'प्रोटेक्शन मनी' के रूप में हर माह दो करोड़ रुपये देने पर जेल में बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।''
'आप' यानी कट्टर करप्शन पार्टी : पात्रा
सुकेश के आरोप के बाद भाजपा नेता संबित पात्रा ने ट्वीट किया, ''यह बड़ा मामला है! सुकेश चंद्रशेखर ने 'आप' के मंत्री सत्येंद्र जैन, जो जेल में बंद हैं, को प्रोटेक्शन मनी दी थी। पार्टी को भी करीब 50 करोड़ रुपये दिए गए थे। आम आदमी पार्टी को 'कट्टर करप्शन पार्टी' कहने में कोई संदेह नहीं है।''
This is huge!
— Sambit Patra (@sambitswaraj) November 1, 2022
Sukesh Chandrasekhar paid protection money to now Jailed AAP Minister Satyendra Jain.
About 50 crore was paid to the party as well
No doubt there’s a reason why AAP is called as #KattarCorruptParty pic.twitter.com/p4v2m0NlHA
तिहाड़ में सुरक्षा के नाम पर ठग ने ठग को ठगा : मालवीय
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी ट्वीट कर आप को घेरा है। मालवीय ने ट्वीट में आरोप लगाया ''आम आदमी पार्टी और इसके जेल में बंद जेल मंत्री सत्येंद्र जैन ने ठग सुकेश चंद्रशेखर को ठग लिया। तिहाड़ जेल में सुरक्षा देने के नाम पर 10 करोड़ और दक्षिण भारत में पार्टी का प्रभावशाली पद देने के लिए 50 करोड़ रुपये लिए। 'आप' नेता उगाही करने वाले हैं, सत्येंद्र अब भी केजरीवाल सरकार में मंत्री हैं।''