{"_id":"64de58e4f7724ebfcd0c6263","slug":"sujit-patkar-arrested-in-covid-scam-case-and-sent-to-police-custody-for-five-days-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai : मुंबई पुलिस ने संजय राउत के करीबी दोस्त सुजीत पाटकर पर कसा शिकंजा, कोविड घोटाला मामले में गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai : मुंबई पुलिस ने संजय राउत के करीबी दोस्त सुजीत पाटकर पर कसा शिकंजा, कोविड घोटाला मामले में गिरफ्तार
Thu, 17 Aug 2023 10:59 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 17 Aug 2023 10:59 PM IST
सार
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के करीबी दोस्त व्यवसायी सुजीत पाटकर को मुंबई पुलिस की वित्तीय अपराध शाखा ने गुरुवार को कोविड घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें मुंबई की मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
Sujit Patkar
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के करीबी दोस्त व्यवसायी सुजीत पाटकर को मुंबई पुलिस की वित्तीय अपराध शाखा ने गुरुवार को कोविड घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें मुंबई की मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 5 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सुजीत पाटकर को पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इसी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था और वह न्यायिक हिरासत में थे।
विज्ञापन
किरीट सोमैया शिकायत पर ईडी ने दर्ज की थी शिकायत
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने जंबो कोविड-19 केंद्रों के संचालन में कथित घोटाले के बारे में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से मूल शिकायत दर्ज की थी। उस पर कार्रवाई करते हुए पहले ईडी ने सुजीत पाटकर को गिरफ्तार किया था। उनके साथ एक अन्य डॉक्टर को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में दोनों को कोर्ट से जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में यह चौथी गिरफ्तारी
सुजीत पाटकर कोविड काल में लाइफ लाइन जंबो कोविड सेंटर के प्रभारी थे। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है। ईओडब्ल्यू बृहन्मुंबई नगर निगम के जंबो कोविडदेखभाल केंद्रों की स्थापना और प्रबंधन में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि ईओडब्ल्यू ने यह भी पाया कि दहिसर और वर्ली में कोविड केंद्रों के अनुबंध के लिए जमा किए गए दस्तावेज जाली थे। पिछले हफ्ते, सत्र अदालत ने ईओडब्ल्यू मामले में पाटकर की गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद, पाटकर को गुरुवार को एजेंसी के कार्यालय लाया गया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।