{"_id":"6427e59497695337d504b883","slug":"suicide-financial-crisis-forced-a-family-to-commit-suicide-suicide-note-recovered-from-the-deadbodies-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide: आर्थिक तंगी ने किया आत्महत्या के लिए मजबूर, लॉज में जाकर बीबी-बच्चों के साथ दे दी अपनी जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Suicide: आर्थिक तंगी ने किया आत्महत्या के लिए मजबूर, लॉज में जाकर बीबी-बच्चों के साथ दे दी अपनी जान
Sat, 01 Apr 2023 01:35 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:35 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। इसी वजह से उन्होंने अपनी जीवन लीली समाप्त करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
मंगलुरु में एक ही परिवार के चार लोगों ने की आत्महत्या
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां आर्थिक तंगी के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों ने लॉज में आत्महत्या कर ली। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
परिवार ने 27 मार्च को लॉज की बुकिंग की थी और 30 मार्च को कमरा खाली करने वाले थे। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब परिवार अपनी बुकिंग से अतिरिक्त दिन लॉज में रुका रहा। इस दौरान परिवार का एक भी सदस्य कमरे से बाहर नहीं निकला। दूसरी चाभी से जब कमरे का लॉक खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए।
मृतक की पहचान 48 वर्षीय देवेंद्र, उनकी 46 वर्षीय पत्नी निर्मला और नौ वर्षीय जुड़वा बेटियों चैत्रा और चैतन्या के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। इसी वजह से उन्होंने अपनी जीवन लीली समाप्त करने का फैसला किया था। अंदेशा लगाया जा रहा है कि पहले देवेंद्र ने अपने बच्चों को खाने के साथ जहर दिया और खुद को मारने से पहले अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
जब लॉज के स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खोला था तो देवेंद्र फंदे से लटका मिला और पत्नी समेत दोनों बच्चे जमीन पर गिरे हुए थे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले देवेंद्र ने अपने बच्चों को खाने के साथ जहर दिया और खुद को मारने से पहले अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को कमरे से एक डेथ नोट बरामद हुआ, जिसमें आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए ऐसा कदम उठाने की बात कही गई थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।