फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sudha Murty says she was called cattle class when she wore salwar to airport

Sudha Murty: सलवार कमीज पहनने पर कहा गया 'कैटल-क्लास', सुधा मूर्ति ने शो में किया खुलासा

Wed, 10 May 2023 10:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 10 May 2023 10:09 PM IST
सार

चैनल द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई क्लिप में सुधा ने हवाई अड्डे पर हुई इस घटना के बारे में खुलासा किया, जहां एक साथी यात्री ने उनकी पोशाक के लिए उन्हें 'कैटल-क्लास' कहा था।

विज्ञापन
Sudha Murty says she was called cattle class when she wore salwar to airport
सुधा मूर्ति - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'द कपिल शर्मा शो' में जल्द ही गुनीत मोंगा, रवीना टंडन और सुधा मूर्ति नजर आएंगी। एपिसोड इस सप्ताह के अंत में रिलीज होगा। उससे पहले सोनी चैनल ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो शेयर किया है। इसमें सुधा याद बताते हुए दिख रही हैं कि कुछ साल पहले कैसे किसी ने उन्हें हवाई अड्डे पर 'कैटल-क्लास' कहकर बुलाया था।  

विज्ञापन

चैनल द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई क्लिप में सुधा ने हवाई अड्डे पर हुई इस घटना के बारे में खुलासा किया, जहां एक साथी यात्री ने उनकी पोशाक के लिए उन्हें 'कैटल-क्लास' कहा था। अर्चना पूरन सिंह ने जब सुधा से घटना के बारे में पूछा तो सुधा ने कहा, "चार-पांच साल पहले मैं सलवार कमीज पहनी थी और मेरे पास बिजनेस क्लास का टिकट था। मैं उस लाइन में खड़ी थी, तो उनको लगा कि सलवार कमीज पहन लिया तो दीदी है, बहनजी है...अरे कैटल-क्लास लोग है। उनको क्या पता है इकोनॉमी के लोगों को बिजनेस क्लास में आने में..मैंने जाके उनको पूछ लिया कि कैटल-क्लास क्या है?"
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुधा ने आगे कहा कि किसी की क्लास इस बात से परिभाषित नहीं होती है कि उसके पास कितना पैसा है। उन्होंने गणितज्ञ मंजुल भार्गव और मदर टेरेसा का उदाहरण दिया और कहा कि वो अपने योगदान के कारण 'क्लास' शब्द की वास्तविक परिभाषा थे। उन्होंने कपिल शर्मा को कॉमेडी के क्षेत्र में क्लास के रूप में परिभाषाषित किया, जिस पर उन्होंने हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, क्लास का मतलब यह होता है कि आप अपने काम के प्रति कितनी श्रद्धा रखते हैं और उसे कैसे करते हैं। इसका पैसे से कोई लेना-देना नहीं है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन

शो में सुधा के साथ गुनीत मोंगा और रवीना टंडन मेहमान के तौर पर थीं। सुधा मूर्ति एक बेस्टसेलिंग लेखिका हैं, जिन्हें हाल ही में सामाजिक कार्य में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed