फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   suchana seth police custody increase till 19 january goa court order

Suchana Seth: बेटे की हत्या की आरोपी सूचना सेठ की पुलिस हिरासत बढ़ी, 19 जनवरी को फिर होगी कोर्ट में पेशी

Mon, 15 Jan 2024 02:01 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 15 Jan 2024 02:01 PM IST
सार

सूचना सेठ को 19 जनवरी तक पुलिस हिरासत में रहना होगा। गोवा की अदालत ने यह आदेश दिया है।

विज्ञापन
suchana seth police custody increase till 19 january goa court order
पुलिस की हिरासत में सूचना सेठ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपने चार साल के बेटे की हत्या की आरोपी सीईओ सूचना सेठ की पुलिस हिरासत पांच दिन और बढ़ गई है। अब सूचना सेठ को 19 जनवरी तक पुलिस हिरासत में रहना होगा। गोवा की अदालत ने यह आदेश दिया है। पणजी की चिल्ड्रेन कोर्ट ने सूचना सेठ की पुलिस हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया। अब 19 जनवरी को फिर से सूचना सेठ को अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी सूचना सेठ और पति वेंकट रमण में हुई थी तीखी बहस
शनिवार को सूचना सेठ के पति वेंकट रमन के कैलंगुट पुलिस स्टेशन में पुलिस ने बयान दर्ज किए। इस दौरान दोनों का आमना-सामना हुआ, जिसमें दोनों के बीच तीखी बहस हुई। पुलिस ने बताया कि रमण ने सूचना से पूछा कि उसने बेटे को क्यों मारा। इस पर सूचना ने इससे इनकार कर दिया और रमण को ही उसकी इस हालत का जिम्मेदार बताया। सूचना और रमण ने एक दूसरे से मिलने के लिए पुलिस से इजाजत मांगी थी। जिसकी पुलिस ने इजाजत दे दी। दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक बात हुई। 

पुलिस के सामने दर्ज कराए अपने बयान में वेंकट रमण ने बताया कि सूचना को लगता था कि वह (रमण) एक हिंसक व्यक्ति है। इस वजह से उसने बेटे के साथ घर छोड़ दिया और साल 2023 में तलाक के लिए आवेदन कर दिया था। वेंकट रमण के वकील ने गोवा पुलिस को बताया कि सूचना ने रमण को बीते पांच रविवार से बेटे से मिलने नहीं दिया था। सूचना सेठ पर आरोप है कि उसने अपने चार साल के मासूम की गोवा के एक सर्विस अपार्टमेंट में गला घोंटकर हत्या कर दी थी। सूचना को गोवा पुलिस ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गिरफ्तार किया था। सूचना के पास से उसके बेटे का शव भी बरामद किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed