{"_id":"628ab9345b0e4e7ae63f7c93","slug":"success-in-biodiversity-conservation-will-be-achieved-only-by-tackling-global-warming","type":"story","status":"publish","title_hn":"Global Warming: पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- ग्लोबल वार्मिंग से निपटने पर ही मिलेगी जैवविविधता संरक्षण में सफलता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Global Warming: पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- ग्लोबल वार्मिंग से निपटने पर ही मिलेगी जैवविविधता संरक्षण में सफलता
Mon, 23 May 2022 03:59 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 23 May 2022 03:59 AM IST
सार
चेन्नई में अंतरराष्ट्रीय जैवविविधता दिवस पर एक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए यादव ने कि कहा कि जैवविविधता राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि जैवविविधता के संरक्षण और उसे बढ़ाने का कोई भी प्रयास तब तक सफल नहीं होगा, जब तक ग्लोबल वार्मिंग से नहीं निपटा जाता।
विज्ञापन
चेन्नई में अंतरराष्ट्रीय जैवविविधता दिवस पर एक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए यादव ने कि कहा कि जैवविविधता राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
पर्यावरण मंत्री ने कहा कि भारत वैश्विक जैव विविधता के लक्ष्यों को हासिल करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा, भारत ने राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर पर जैवविविधता संसाधन शासन में भागीदारी के लिए तीन स्तरीय अनूठा मॉडल स्थापित किया है। इस तरह पूरे देश को इस शासन प्रणाली में प्रतिनिधित्व का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जैवविविधता हमें प्राकृतिक जीवन संरचना और एक अच्छी वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी वस्तु एवं सेवा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक दुनिया की 40 फीसदी अर्थव्यवस्था जैविक उत्पादों या प्रक्रिया पर आधारित हैं।