{"_id":"5c782751bdec2226154d22a2","slug":"subsidized-lpg-cylinder-rs-2-08-and-non-subsidized-cylinder-rs-42-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 2.08 रुपया, गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर 42.50 रुपये महंगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 2.08 रुपया, गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर 42.50 रुपये महंगा
Thu, 28 Feb 2019 11:55 PM IST
Avdhesh Kumar
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
LPG cylinder
घरेलू रसोई गैस का सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 2.08 रुपये और गैर-सब्सिडी वाला 42.50 रुपये महंगा हो गया है। सिलेंडरों की कीमत में यह वृद्धि लगातार तीन महीने की कटौती के बाद की गई है। इंडियल ऑयल कॉरपोरेशन ने एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी का कहना है कि ईंधन के बढ़े हुए बाजार मूल्य पर कर प्रभाव के चलते यह बढ़ोत्तरी आवश्यक हो गई थी।
इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में एक मार्च से 14.2 किलोग्राम के सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 495.61 रुपये होगी जो अभी 493.53 रुपये है। वहीं गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 701.50 रुपये का होगा।
विज्ञापन
इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में एक मार्च से 14.2 किलोग्राम के सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 495.61 रुपये होगी जो अभी 493.53 रुपये है। वहीं गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 701.50 रुपये का होगा।
विज्ञापन