{"_id":"59a97b334f1c1b04278b4ca6","slug":"subsidized-lpg-cylinder-price-hiked-by-rs-7-per-cylinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर सात रुपये महंगा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर सात रुपये महंगा
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Fri, 01 Sep 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) की कीमत में सात रुपये प्रति सिलेंडर से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। यह सरकार के हर माह सिलेंडर की कीमत में वृद्धि करने के निर्णय के अनुरूप है।
विज्ञापन
इससे इस वित्त वर्ष के अंत तक सभी तरह की सब्सिडी को खत्म किया जा सकेगा। विमान ईंधन एटीएफ के दाम भी चार प्रतिशत बढ़ाए गए हैं।
पढ़ेंः- महंगाई का तगड़ा झटका: घरेलू सिलेंडर 73, व्यवसायिक 113.50 रुपया महंगा
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत दिल्ली में 487.18 रुपये हो गई है जो पहले 479.77 रुपये थी।
विज्ञापन
वहीं, विमान ईंधन की कीमत अब 50,200 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। यह पहले रहे 48110 रुपये किलोलीटर के दाम से 1910 रुपये अधिक हैं।