{"_id":"5b2601cf4f1c1ba96e8b87d2","slug":"subramanian-swamy-says-delhi-cm-is-a-naxalite-why-should-they-are-supporting-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुब्रमण्यम स्वामी ने केजरीवाल को बताया नक्सली, समर्थन देने वाले मुख्यमंत्रियों पर जताई हैरानी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुब्रमण्यम स्वामी ने केजरीवाल को बताया नक्सली, समर्थन देने वाले मुख्यमंत्रियों पर जताई हैरानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नक्सली करार दिया है। उन्होंने कहा कि चार राज्यों के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, एचडी कुमारस्वामी, चंद्रबाबू नायडू और पिनरई विजयन आखिर उनका समर्थन क्यों कर रहे हैं?
विज्ञापन
स्वामी ने कहा, 'वह (केजरीवाल) कुछ नहीं हैं। वह पूरी तरह से गायब हो गए हैं। मैंने 2जी स्पेक्ट्रम के बाद भ्रष्टाचार मुक्त अभियान को लॉन्च किया था। इसके बाद उसने एक ऐसे शख्स को चुना जो असल दुनिया की राजनीति को नहीं जानता है जिसका नाम अन्ना हजारे है। उसने उनका सहारा लिया और फिर उनसे अलग हो गया। यह शख्स एक नक्सली है। एक जन्मजात नक्सली है। वह हमेशा से एक छुपा हुआ नक्सली रहा है। वह 420 है। ऐसे में यह लोग क्यों उसका समर्थन कर रहे हैं।'
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार को दिल्ली पहुंचे चार राज्यों के मुख्यमंत्री ने बैठक कर उन्हें अपना समर्थन दिया था। इससे पहले भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी पूर्ण राज्य की मांग को लेकर केजरीवाल के पक्ष में अपना ट्वीट किया था। दिल्ली पहुंचकर आंध्र भवन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी ने बैठक की थी। उन्होंने उपराज्यपाल कार्यालय में धरने पर बैठे मुख्यमंत्री से मिलने के लिए औपचारिक चिट्ठी के जरिए इजाजत भी मांगी थी।
विज्ञापन
देर रात चारों राज्यों के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे और उनके परिजनों से बातचीत की। सूत्रों के मुताबिक, सभी मुख्यमंत्री एलजी से केजरीवाल की मांगें मानने को लेकर रविवार को मार्च करेंगे। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि मुझे नहीं लगता कि चारों राज्यों के मुख्यमंत्री को एलजी ऑफिस से मिलने की इजाजत मिलेगी। एलजी ऑफिस पीएमओ के इशारे पर सभी निर्णय ले रहा है। राजनिवास किसी की निजी संपत्ति नहीं है।
#WATCH: BJP MP Subramanian Swamy says, 'Delhi CM is a Naxalite. Why should they (Mamata Banerjee, HD Kumaraswamy, Chandrababu Naidu & Pinarayi Vijayan) support him?' pic.twitter.com/m0IAH7y0e8
— ANI (@ANI) June 17, 2018