{"_id":"580bfd6a4f1c1b716b706f59","slug":"subramanian-swamy-backs-calls-for-banning-pakistani-artists-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी कलाकारों को प्रतिबंधित करने के पक्ष में स्वामी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तानी कलाकारों को प्रतिबंधित करने के पक्ष में स्वामी
एजेंसी/ न्यूयॉर्क
Updated Sun, 23 Oct 2016 05:29 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर पाबंदी लगाने की मांगों का समर्थन किया है। स्वामी ने कहा कि उन्हें देश में काम करने की इजाजत देकर भारतीय लोगों की चेतना को कमजोर नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के छात्रों की ओर से यहां आयोजित ‘भारत एवं पाकिस्तानऱ् एक उप-महाद्वीपीय मामला’ शीषर्क वाले एक सम्मेलन में स्वामी ने कहा, ‘आज हम ऐसी स्थिति में हैं जिसमें हमें देश के दिमाग को इस बात के लिए तैयार करना है कि भविष्य में ऐसी संभावना पैदा हो सकती है कि हमें युद्ध करना पड़े। हम पहले ही पाकिस्तान के साथ चार बार युद्ध कर चुके हैं, यह कोई असाधारण बात नहीं है।’
विज्ञापन
स्वामी ने शुक्रवार को सम्मलेन में कहा कि युद्ध कोई समाधान नहीं है, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेगी और यदि यह हुआ तो हम अपने पास उपलब्ध साधनों से पलटवार करेंगे।
विज्ञापन