फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Subramanian Swamy Attacks On prime minister modi, says Surrender On Kashmir, Dinner With Imran Khan In London

पाकिस्तान को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम को घेरा, कहा-अब इमरान संग लंदन में डिनर करेंगे मोदी 

Wed, 31 Mar 2021 10:35 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 31 Mar 2021 10:35 AM IST
सार

  • भारत-पाकिस्तान में  जग रही है मिठास की उम्मीद
  • सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना
  • जल्दी ही पीएम मोदी इमरान के साथ लंदन में डिनर करेंगे

विज्ञापन
Subramanian Swamy Attacks On prime minister modi, says Surrender On Kashmir, Dinner With Imran Khan In London
सुब्रमण्यन स्वामी

विस्तार

भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। स्वामी ने बुधवार को पाकिस्तान के साथ व्यापार बहाली की संभावना वाली एक खबर को ट्वीट कर लिखा, 'कश्मीर पर सरेंडर। गुड बाय पीओके। मुझे यकीन है कि जल्दी ही मोदी इमरान के साथ लंदन में डिनर करेंगे।' बता दें कि स्वामी पिछले कुछ दिनों से मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। दरअसल, भारत के साथ व्यापार को लेकर पाकिस्तान में आज यानी बुधवार को कैबिनेट की अहम मीटिंग होने वाली है। इस बीच भारत ने भी संकेत दिए हैं कि वह पाकिस्तान के साथ व्यापार को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है, जो बीते करीब दो सालों से बंद था। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापार संबंधों को फिर से बहाल करने का पक्ष रखा है। बता दें कि पाकिस्तान ने अगस्त 2019 में भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार को एकतरफा निलंबित कर दिया। अब यह पाकिस्तान पर है कि वह अपने एकतरफा फैसले की समीक्षा करे।

विज्ञापन





विज्ञापन



गौरतलब है कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान के नेशनल डे पर पत्र लिखते हुए कहा था कि भारत पाकिस्तान से सद्भावपूर्ण संबंध की इच्छा रखता है। इसके लिए परस्पर विश्वास और आतंक का खात्मा होना जरूरी है। उन्होंने लिखा था कि कोरोना काल मानवता के लिए बेहद मुश्किल भरा है। मैं आपको और पाकिस्तान की जनता को इस चुनौती से बहादुरी से निपटने की कामना करता हूं। इसके बाद इमरान खान ने भी नरेंद्र मोदी के पत्र का जवाब दिया। उन्होंने शुभकामना संदेश के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को भी उठाया। इमरान ने लिखा कि दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू कश्मीर समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों के हल पर निर्भर करता है। उन्होंने आगे लिखा है कि पाकिस्तान के लोग भारत समेत सभी पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्ण रिश्ता चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed