{"_id":"5f5855968ebc3e3682641188","slug":"subramanian-swamy-attacks-bjp-it-cell-head-amit-malviya-on-twitter-asked-party-to-remove-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुब्रमण्यम स्वामी ने खोला मोर्चा, कहा- आईटी सेल प्रमुख मालवीय को कल तक हटाए पार्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुब्रमण्यम स्वामी ने खोला मोर्चा, कहा- आईटी सेल प्रमुख मालवीय को कल तक हटाए पार्टी
Wed, 09 Sep 2020 09:39 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 09 Sep 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
Subramanian Swamy
अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। बुधवार सुबह सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि अगर कल (गुरुवार) तक अमित मालवीय को नहीं हटाया गया, तो इसका मतलब ये होगा कि पार्टी मुझे नहीं बचाना चाहती है।
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी मंगलवार से ही अमित मालवीय के खिलाफ ट्विटर पर लगातार ट्वीट कर रहे हैं। स्वामी ने लिखा कि अगर कल तक अमित मालवीय को भाजपा आईटी सेल से नहीं हटाया गया, तो इसका मतलब पार्टी मुझे डिफेंड नहीं करना चाहती है। अगर पार्टी में ऐसा कोई फोरम नहीं है जहां मैं अपनी राय रख सकूं तो मुझे ही खुद को डिफेंड करना होगा।
विज्ञापन
By tomorrow If Malaviya is not removed from BJP IT cell (which is my five villages compromise proposal to Nadda) it means the party brass does not want to defend me. Since there is no forum in the party where I can ask for cadre opinion, hence I will have to defend myself.
विज्ञापन विज्ञापन— Subramanian Swamy (@Swamy39) September 9, 2020
इससे पहले भी सुब्रमण्यम स्वामी भाजपा आईटी सेल के खिलाफ कई बार लिख चुके हैं। उन्होंने लिखा था कि भाजपा आईटी सेल दुष्ट हो चुकी है। आईटी सेल के कुछ सदस्य फर्जी आईडी बनाकर मुझ पर हमला कर रहे हैं। स्वामी ने कहा कि अगर मेरे प्रशंसक ऐसा करने पर उतरे तो इसका जिम्मेदार मैं नहीं रहूंगा, जैसे मुझपर हमला करने के लिए भाजपा को जिम्मेदार नहीं ठहाराया जा सकता।
उन्होंने आरोप लगाया है कि अमित मालवीय की अध्यक्षता में भाजपा आईटी सेल उन्हें ही ट्रोल करने पर जुटी हुई है। यही नहीं स्वामी के अलावा कई दूसरों नेताओं ने अमित मालवीय पर आईटी सेल का गलत इस्तेमाल, प्रोपेगेंडा फैलाने और सोशल मीडिया पर निशाना साधने का आरोप लगाया है।