{"_id":"5e1fee138ebc3e4b5b6f4cf1","slug":"subramanian-swamy-advice-to-the-government-print-goddess-lakshmi-photo-on-the-note-currency-improve","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुब्रमण्यम की सरकार को सलाह- रुपये में सुधार के लिए नोट पर छापें धन की देवी लक्ष्मी की फोटो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुब्रमण्यम की सरकार को सलाह- रुपये में सुधार के लिए नोट पर छापें धन की देवी लक्ष्मी की फोटो
Thu, 16 Jan 2020 10:44 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 16 Jan 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
सांसद सुब्रमण्यम स्वामी
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये को लेकर बेहद ही अजीबोगरीब बयान दिया है। सांसद ने कहा कि भारतीय करेंसी की स्थिति को सुधारने के लिए बैंक नोट में धन की देवी लक्ष्मी की तस्वीर छापने की वकालत की है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के खंडवा में आयोजित 'स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला' कार्यक्रम में भाषण देने के बाद सुब्रमण्यम स्वामी मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वो नोट में धन की देवी लक्ष्मी की तस्वीर छापने के पक्ष में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडोनेशिया की करेंसी पर भगवान गणेश की तस्वीर छापने के सवाल पर सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि इस सवाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाब दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक मेरा मानना है तो में इसके पक्ष में हूं। भगवान गणेश बाधाओं को दूर करते हैं।
भाजपा सांसद ने कहा कि मेरा तो यह कहना है कि धन की देवी लक्ष्मी की तस्वीर अगर बैंक नोट में छपने से भारतीय रुपये की स्थिति में सुधार हो सकता है तो इस पर किसी को बुरा नहीं मानने की जरूरत है।
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी हमेशा अपने बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। इससे पहले उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा था कि ब्राह्मणों और दलितों की तरह मुसलमानों और हिंदुओं का डीएनए भी एक समान है। स्वामी ने यह भी दावा किया कि जल्द ही यूनिफॉर्म सिविल कोड लाया जाएगा।