{"_id":"5bba5957867a55688021b2cc","slug":"subhashnagar-girl-abortion-marriage-made-from-himachal-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाषनगर वाली का कराया गर्भपात, हिमाचल वाली से रचा ली शादी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुभाषनगर वाली का कराया गर्भपात, हिमाचल वाली से रचा ली शादी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी न होने पर पति एवं ससुराल वालों ने विवाहिता का जबरन गर्भपात करा दिया। इसके बाद पति ने तलाक दिए बिना ही ऑफिस की युवती से कोर्ट मैरिज कर ली। विवाहिता ने पति एवं सौतन समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ थाना सुभाषनगर में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुभाषनगर की रामाश्रम कॉलोनी निवासी ज्योति शर्मा की शादी 22 नवंबर, 2015 को शांति विहार के मोहित से हुई थी।
विज्ञापन
शादी के कुछ समय बाद ससुराल वाले दहेज में कार की मांग करने लगे। मोहित ऑक्सेलिस लैब, हिमाचल प्रदेश में केमिस्ट हैं। ज्योति का आरोप है कि शादी के ढाई साल बाद ही मोहित, सास विभूति शर्मा, ससुर राजीव शर्मा, फुफेरे जेठ निशांत, देवर वैभव आदि दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। 17 जून, 2018 को ज्योति को मोहित अपने साथ हिमाचल प्रदेश ले गया।
विज्ञापन
वहां जब उसे पता चला कि ज्योति गर्भवती है तो बहाने से डॉक्टर के यहां ले जाकर गर्भपात करा दिया और अस्पताल में ही छोड़कर भाग गया। ज्योति किसी तरह अपने मायके आई। कुछ दिन पहले उसे पता चला कि मोहित ने ऑफिस में काम करने वाली दीपिका से 22 सितंबर, 2018 को कोर्ट मैरिज कर ली है। ज्योति की तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने पति मोहित और दीपिका समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन