{"_id":"5f2ab4188ebc3e4ad7123d89","slug":"subhash-salkar-says-want-to-visit-ayodhya-once-before-i-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरने से पहले जीवन में एक बार अयोध्या जाना चाहता हूं: सालकर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मरने से पहले जीवन में एक बार अयोध्या जाना चाहता हूं: सालकर
Wed, 05 Aug 2020 06:59 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 05 Aug 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या
- फोटो : अमर उजाला
सेवानिवृत्त शिक्षक और भाजपा के वयोवृद्ध नेता सुभाष सालकर ने कहा कि वह मरने से पहले कम से कम एक बार अयोध्या जाना चाहेंगे। सालकर छह दिसंबर, 1992 को बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराये जाने वाले दिन अयोध्या में मौजूद थे। वह गोवा से गए करीब 750 कारसेवकों में शामिल थे।
विज्ञापन
सालकर (71) याद करते हैं कि उस समूह में केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक और पूर्व रक्षा मंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर भी शामिल थे। सालकर ने कहा, 'अगर कोविड-19 की पाबंदियां नहीं होतीं तो मैं निश्चित रूप से अयोध्या जाकर समारोह देखता।'
विज्ञापन
उन्होंने बताया, 'हम 1992 में सात दिन तक वहां रुके थे। मुझे याद है कि एक दिन पर्रिकर समेत हम सभी लालकृष्ण आडवाणी, साध्वी रितंभरा और अन्य के भाषण सुनकर एक पंडाल में सोये थे।'
विज्ञापन
गोवा में भाजपा की कोर टीम का हिस्सा रहे सालकर ने उक्त घटना के दो साल बाद 1994 में राज्य विधानसभा में चार सीटें जीतने के साथ भाजपा की उपस्थिति दर्ज होते देखी थी।