{"_id":"5b5904024f1c1b46748b702d","slug":"stylish-shoes-from-china-taiwan-and-japan-to-entice-into-the-international-footwear-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रगति मैदान: इंटरनेशनल फुटवियर फेयर में लुभाएंगे चीन, ताइवान और जापान के स्टाइलिश जूते","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रगति मैदान: इंटरनेशनल फुटवियर फेयर में लुभाएंगे चीन, ताइवान और जापान के स्टाइलिश जूते
अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Jul 2018 04:43 AM IST
विज्ञापन
बेहतरीन जूते पहनने के शौकीनों के लिए प्रगति मैदान में चौथा इंडिया इंटरनेशनल फुटवियर फेयर लगने जा रहा है। फेयर में आने वाले बेहतरीन फुटवियर के डिजाइन दर्शकों के मन को खूब भाएंगे। खास बात यह है कि यहां पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी इस बार बहुत कुछ खास दिखने वाला है। फेयर की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। यह फेयर 2 से 4 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन
इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (आईटीपीओ) के मुताबिक, इस बार इंडिया इंटरनेशनल फुटवियर फेयर में भारत के साथ-साथ चीन, ताइवान और जापान भी भागीदारी कर रहे हैं। फेयर प्रगति मैदान के हॉल नंबर-8, 9, 10, 11, 12 और 12ए में आयोजित होगा। इस साल लांच किए गए जूतों के नए डिजाइनों को प्रदर्शनी में दर्शकों के लिए पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
खास बात यह है कि फेयर में लेदर के आकर्षक जूतों के साथ अन्य मैटेरियल से तैयार जूते और उनके बनाने की तकनीक भी उपलब्ध होगी। जूतों के क्षेत्र में काम कर रहीं करीब 200 कंपनियां फेयर में शिरकत करेंगी। ये फुटवियर कंपनियां अपने बेहतरीन उत्पादों को दर्शकों के लिए लेकर आ रही हैं।
विज्ञापन
आईटीपीओ के अधिकारी का कहना है कि फुटवियर फेयर में दर्शकों के लिए बहुत कुछ खास होने वाला है। लोगों को यहां जूतों की सबसे नई तकनीक देखने को मिलेगी और चार देशों के सबसे उम्दा किस्म के जूते यहां लाए जा रहे हैं। अगस्त के पहले सप्ताह में फेयर दर्शकों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने बताया कि फेयर उन महिलाओं और युवतियों के लिए बहुत ही खास साबित होगा, जिन्हें डिजाइनर वैली और जूते पहनने का शौक है। पुरुषों के जूते तैयार करने वाली कंपनियों की तुलना में महिलाओं के जूते बनाने वाली कंपनियों की संख्या फेयर में अधिक रहेगी। फेयर तीन दिन चलेगा और दर्शकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। दर्शक प्रवेश के समय अपना कोई भी वैध पहचान पत्र दिखाकर फेयर में प्रवेश पा सकते हैं।